रविवार, 1 अप्रैल 2018

मनभावन साड़ी की दीवानी दुनिया- रेनु दत्त

   
सेल्फी लेती मलिका। डांस के बाद यह ताे बनती है।
 देश दुनिया घूमने की ललक से जब विदेशी महिलाएं भारत आती हैं तो सबसे पहली नजर उनकी भारतीय पहनावे पर ही पड़ती है। इस भारतीय पहनावे में साड़ी खासतौर पर उनको आकर्षित करती है। इसकी वजह जहां साड़ी की अलग अलग तरह की डिजाइन हैं वहीं भारत में इसको पहनने का तरीका भी अलग अलग है। भारतीय अभिनेत्रियों में अगर हम बात विद्या बालन, सोनाली बेंद्रे, कल्कि कोएच्लिन की करें तो देखते हैं कि यह कई तरह से साड़ी पहनती हैं।
 आजकल राजस्थानी गोटा पट्टी साड़ियों का बहुत ट्रेंड चल रहा है, इसलिए आज हम आपको राजस्थानी गोटा पट्टी साड़ियों के कुछ डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं.
1- अगर आप काले रंग में लहरिया प्रिंट गोटा पट्टी बॉर्डर वाली डिजाइन पहनना पसंद करती हैं, तो इससे आप किसी भी शादी या पार्टी में खूबसूरत दिख सकती हैं।
2- आजकल लड़कियां नारंगी रंग बहुत पसंद कर रही हैं, अगर आपको किसी शादी में जाना है तो आप नारंगी के साथ हरे बॉर्डर वाली गोटा पट्टी साड़ी पहनें, इससे आप शालीन और खूबसूरत लगेंगी।
3- अगर आप भारी साड़ी पहनना चाहती हैं तो रॉ सिल्क की साड़ियां आपके लिए एकदम उपयुक्त हैं। अगर आप चौड़े बॉर्डर वाली रॉ सिल्क की साड़ी पहनती हैं तो इससे आप खुद को पाएंगी। इस तरह की साड़ी को आप किसी भी पार्टी या खास अवसर पर पहन सकती हैं।
4- बहुत सी महिलाओं को पारंपरिक साड़ियां बहुत पसंद होती हैं, अगर आप पारंपरिक के साथ आधुनिक भी दिखना चाहती हैं तो प्लेन साड़ी को गोटा पट्टी बॉर्डर के साथ कैरी करें. इस साड़ी को आप किसी भी हल्के-फुल्के अवसर पर भी पहन सकती हैं।
गहरे और चमकदार फैशन इस मैसम के सर्वथा उपयुक्त है और आजकल इसकी मांग सबसे ज्यादा है। इसकी वजब यह है कि फिल्मी हस्तियां इस तरह के पहनावे में  रूचि ले रही हैं। खासकर रंगीन और चटख साड़ी जसिका बार्डर सुंदर हो इनकी पसंद है।
हाल ही में बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में करीना कपूर खान एक रॉ मैंगो साड़ी पहनकर आई। करीना की वेशभूषा में मेकअप नहीं के बराबर था। उन्होंने उत्कृष्ट किस्म के आभूषण पहने थे और  माथे पर एक बड़ी सी बंदी लगाई थी। उनका यह अंदाज बेहद पसंद कया गया और युवाओं ने इसे  अपनाया। विद्या बालन, सोनाली बेंद्रे, कल्कि कोएच्लिन ने भी अलग अलग अवसरें पर साड़ी को अलग अलग अंदाज में पहनकर शोहरत बटोरी।
 हम जानते ही हैं कि त्योहारों और शादियों के मौसम में महिलाए खूबसूरत सी डिजाइनर साड़ियों को पहनना पसंद करती है।  जिसे पहनकर वह सुंदर और भी राजसी दिखाई दें। साड़ियों की बात करें तो महिलाए अलग-अलग  रंग और उसकी विविधता के पसंद करती है एक ही रंग में कई तरह रंगें के मेल होते हैं कुछ हलके तो कुछ गहरे होते हैं। महिलाएं साड़ियों का चुनाव साड़ी के प्रिंट और साड़ी के बॉर्डर को ध्यान में रखकर करती है। इस साड़ी का बॉर्डर साडी पर खूबसूरत दिख रहा है या नही।यह रंग हमपर खिलेगा या नहीं जैसे सवाल भी महिलाआं के मन में होते हैं। कई साड़ियों के बॉर्डर हैवी होते है तो कई साड़ियों के बॉर्डर डिजाइन हल्के भी होते है। बॉर्डर वाली साड़ियां ही नही महिलाए बॉर्डर वाली चुनरियां अपने लहंगा चुन्नी के साथ पहनना पसंद करती है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
 साड़ी का असर दुप्पटे में भी
इस फैशन के जमाने में अक्सर महिलाएं व लड़कियों  विशिष्ट चीज ज्याद पहनना पसंद करती है। इसके साथ ही फैशन में चल रहे ट्रेड को ज्यादा पसंद करती है।  इसी तरह दुपट्टा किसी भी ड्रेस का बहुत अहम हिस्सा होता है।
वैसे तो कई लड़कियों को कलरफूल डिजाइन के दुपट्टे ज्याद पसंद आते है। इसके लिए परफेक्ट रहेगा कि आप रंग-बिरंगे लहरिया दुपट्टे को  पहनें । ये दिखने में तो खूबसूरत होते है। साथ ही  आप पर जचेंगे भी। लहरिया दुपट्टे को अपने सिंपल सूट के साथ ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए भी  पहना जा सकता हैं। इसे आप बहुत फैशनेबुल भी नहीं लगेंगी और न एकदम साधारण।
 माकेंट ट्रेड में  है शीयर दुपट्टा जो नेट फैब्रिक से बना होता है, जिसकी खास वजह ये बहुत हल्का होता है इसे  पहनने से आपको एक  आकर्षक अंदाज मिलता है। अगर आप थोड़ा पार्टी वाला स्टाइल चाहती हैं तो इसके लिए अपने शीयर दुपट्टे पर गोटा पट्टी लगा सकते हैं। जो आपकी ड्रैस पर खूब जंचेगी।
राजसी दिखने के लिए बनारसी दुपट्टे को पहना जा सकता है। इसे आप अपने लहंगे और अनारकली सूट के साथ भी पहन सकती हैं।
लड़कियां लेस वर्क वाले दुपट्टे बहुत पसंद कर रही हैं। लेस वर्क वाले दुपट्टे को पहनकर शादी और पार्टी में भी जा सकते हैं। अगर आप सफेद रंग में लेस वाले दुपट्टे को पहनती हैं तो  आप सादगी में भी सुंदर दिखाई देंगी।
ब्लाउज के भी नए रंग ढंग
 साड़ी के साथ ब्लाउज के भी डिजाइन में कई तरह के परिवर्तन आए हैं।  ब्लाउज की जगह छोटी कुर्ती ने ले ली है।  जिसमें हाई नैक गला या बंद गला पसंद किया जा रहा है। ब्लाउज के पिछले  हिस्में में कई तरह से डिजाइन बनाए जा रहे हैं। कहीं कढ़ाई ते कहीं पेंट या पेंचवर्क है। शीशे का काम  ते सदाबहार है। लंबी चुन्नटदार आस्तीन ब्लाउज को आकर्षक बनाती है। इसी के साथ प्रिंटेड ब्लाउज का भी फैशन जोरों पर है। भारतीय साड़ी के साथ पश्चिमी शर्ट का मेल इसे आकर्षक बना रहा है। दर असल जे ब्लाउज फैशन में है उनमें शर्ट का लुक आता है।
 कुस मिलाकर कहें तो फैशन में साड़ी का चलन जरूर बड़ा है पर परंपरागत साड़ी के साथ पश्चिमी तेवर भी असर डाल रहे हैं।  इसलिए तो फैशन  दूसरा नाम बदलाव भी है जिसे हम स्वीकर करते हैं। यह बदलाव हमारे भीतर ताजगी और नएपन का अहसास कराते हैं। यूं तो हम बदलते नहीं हैं पर हमारे रहनसहन और पहनावे से हमारी छवि में सकारात्मक असर पड़ता है। फिर चाहे अमरिकी राष्ट्रपति की पत्नी हें या कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी साड़ी अपन पाश में बांध ही लेती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

special post

कुमाऊंनी भाषा के कबीर रहीम की जोड़ी डा. अनुजा भट्ट

   हल्द्वानी जो मेरे बाबुल का घर है जिसकी खिड़की पर खड़े होकर मैंने जिंदगी को सामने से गुजरते देखा है, जिसकी दीवारों पर मैंने भी कभी एबीसी़डी ...