मैं अपराजिता - ब्यूटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मैं अपराजिता - ब्यूटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 25 जुलाई 2024

कलमकारी साड़ी और आपका स्टाइल- डॉ अनुजा भट्ट


जब भी हम साड़ी या कोई ड्रेस पहनते हैं ताे सबसे पहले यह सवाल जरूर आता है कि इसके साथ क्या अच्छा लगेगा। खासकर अगर आप काेई कलात्मक साड़ी पहन रही हाें ताे। आज मैं आपकाे कलमकारी साड़ी के साथ आप पर कौन सा स्टाइल जचेंगा इस पर बात करूंगी। सच कहूं तो कलमकारी साड़ी को स्टाइल करना एक मज़ेदार और रचनात्मक प्रक्रिया हो सकती है, क्योंकि ये साड़ियाँ एक्सेसरीज़ के लिए बहुत सारे विकल्प प्रदान करती हैं ।


 आभूषण: कलमकारी साड़ियाँ अक्सर काफी रंगीन और इसके डिजाइन बहुत सघन हाेते हैं इसलिए हलके आभूषण पहनें । आप लुक को पूरा करने के लिए छोटे झुमके या स्टड, एक साधारण हार और एक कंगन या चूड़ी पहन सकती हैं। वैकल्पिक रूप से, आप अपने पहनावे में झुमके या पारंपरिक दक्षिण भारतीय आभूषण भी पहन सकते हैं।

फुटवियर: कलमकारी साड़ी के साथ आप कई तरह के फुटवियर पहन सकती हैं। आजकल डिजाइनर जूतियां बहुत पसंद की जा रही हैं। इसमें राजस्थानी से लेकर पंजाबी तक के कई डिजाइन मिल जाते हैं। इसे माेजरी भी कहते हैं। इसके अलावा स्लाइडर में भी ट्रेंड में है। ज्यादातर फ्लैट-हील, बैकलेस और ओपने टो होते हैं. इस तरह की चप्पल पहनने में बेहद हल्की और दिखने में काफी अट्रैक्टिव होती हैं. स्लाइडर कैजुअल और अट्रैक्टिव लूक देने में मदद करते हैं. हील्स साड़ी काे खास बना देती है। हाई-हील होने के कारण इस तरह के फुटवियर आपको लंबा दिखाने में मदद करते हैं. हालांकि हील्स पहनने में उतने आरामदायक नहीं होते पर पहने जाने पर ये आपके आउटफिट को काफी खूबसूरत बना सकते हैं.

 मेकअप- आप ब्लश, न्यूट्रल लिप कलर और हलका आई मेकअप कर सकती हैं। मेकअप से पहले अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर मेकअप का पर्फेक्ट लुक आता है। मॉइश्चराइजर से आपकी त्वचा सॉफ्ट और चमकदार भी बनती है। मॉइश्चराइजर लगाने से पहले चेहरे को पहले अच्छे से साफ जरूर करें। इसके बाद ही मेकअप के आगे के स्टेप्स अपनाएं।
दूसरे स्टेप में सही बेस का प्रयोग करना जरूरी है। इसके लिए आप लाइट फाउन्डेशन, सीसी या बीबीसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल मार्किट में इस तरह की कई क्रीम मौजूद है, जिसे लगाने पर एकदम नेचुरल लुक आता है। इसे अपने चेहरे पर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आप किसी गर्म या नमी वाली जगह पर रहती हैं तो हेवी फाउंडेशन का यूज करने से बचें। चेहरे पर हो रहे डार्क सर्कल्स, दाग-धब्बे या पिंपल्स को प्राइमर और कंसीलर लगाकर छुपाया जा सकता है। कंसीलर और प्राइमर को अपने स्किन के टोन से हल्का लाइटर लें। अगर आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां आपको काफी लंबे समय तक रहना है तो इन दोनों का इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहेगा।
लाइट मेकअप के लिए फेस टोन का कॉम्पैक्ट लगाना भी जरूरी है। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा नेचुरल लुक का लगता है। इसके अलावा अगर आप ब्लश लगाना पसंद करती हैं तो ज्यादा चमकदार या डार्क रंग का ब्लश का इस्तेमाल न करें। हल्के रंग के ब्लश से लाइट मेकअप लगता है। ध्यान रहे कि ब्लश को सिर्फ चेहरे के एक चीकबोन्स से दूसरे तरफ के चीकबोन्स तक लगाना है। इसके अलावा गर्दन, माथे और नाक के नथुने पर भी आप इसे हल्का सा लगा सकती हैं।
मेकअप में सबसे अहम स्टेप आई मेकअप माना जाता है। आईशैडो, आइ लाइनर और काजल लगाने से आंखों की सुंदरता और बढ़ती है। हालांकि, जब आप लाइट मेकअप कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आईशैडो के कलर हल्के या न्यूड हो। आजकल बाजारों या ऑनलाइन में आपको आसानी से न्यूड कलर के शैड्स मिल सकते हैं. वहीं, आई लाइनर थोड़ा पतला लगाएं। इससे आपकी आंखे काफी आकर्षक लगेंगी। इसके बाद आंखों पर भी पतला काजल लगाएं. मस्कारा का इस्तेमाल न करें, इससे लाइट की बजाए हैवी लुक लगेगा।
लाइट मेकअप के दौरान डार्क कलर की लिपिस्टिक लगाने की बजाए लाइट शैड या न्यूड शैड की लिपिस्टिक का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा काफी अच्छा निखरेगा। अगर आप लिपिस्टिक लगाना पसंद नहीं करती हैं तो लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं, इससे आपके होंठ नेचुरल लगेंगे।
 हेयरस्टाइल: अपनी व्यक्तिगत पसंद और अवसर के आधार पर, आप अपने बालों को कई तरह से स्टाइल कर सकते हैं। एक साधारण लो बन या साइड ब्रेड आपके लुक में एक खूबसूरत टच जोड़ सकता है। आप अपने बालों को ढीले कर्ल या लहरों में भी खुला छोड़ सकती हैं ताकि अधिक कैज़ुअल लुक मिल सके।
ब्लाउज़: आप अपनी कलमकारी साड़ी के साथ जो ब्लाउज़ पहनती हैं, वह प्लेन और डिजाइनर दाेनाे हाे सकते हैं।

हमारे सभी उत्पादों को देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप से जुड़िए।
https://www.facebook.com/groups/CLUBV/
https://www.facebook.com/vageeshaclub?__tn__=-UC

शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

हेयर कलर करवाती हैं क्या....


युवाओं में बालों को रंगने का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन कई बार आपका यह शौक चिंता का विषय भी बन सकता है। अमेरिका और यूरोप में बालों में कलर कराने वाले लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए, जिससे यह साफ हुआ कि बालों को रंगना कैंसर का कारण भी बन सकता है। हेयर डाई को कई रसायनों से मिलाकर तैयार किया जाता है, इन रसायनों के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा बढ़ता है। एक अध्‍ययन से यह भी सामने आया कि जिन महिलाओं ने 1980 से पहले हेयर डाई का इस्‍तेमाल शुरू किया, उन्‍हें हेयर डाई न लगाने वाली महिलाओं के मुकाबले 30 फीसदी कैंसर होने का खतरा ज्‍यादा था।

कलर करने के लिए आपको यह पता होना चाहिए कि बालों में कैसा कलर करें, मसलन कौन सा रंग आप पर सूट करेगा या कौन सा रंग आपके बालों के लिए सही रहेगा आदि। इस लेख के जरिए हम आपको दे रहे हैं कुछ ऐसी जानकारी जिससे आप बालों में कलरिंग के नुकसान के बारे में जान सकते हैं।
बालों में कलरिंग के नुकसान
हेयर डाई से ल्‍युकेमिया या लिम्‍फोमा होने का खतरा बढ़ता है। साथ ही इसे मूत्राशय कैंसर के खतरे से जोड़ कर भी देखा गया है।
डॉक्‍टरों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं का बिना चिकित्‍सीय सलाह के हेयर डाई का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। हेयर कलर आपकी सेहत के साथ ही नवजात को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
परमानेंट हेयर कलर कराने के बाद कई बार लोगों में त्‍वचा संबंधी परेशानियों को देखा गया है। इसलिए आप स्‍थायी हेयर कलर की बजाय टेम्‍परेरी कलर कराएं तो बेहतर होगा।
बालों को कलर कराते समय यह सुनिश्‍चित कर लें कि कौन सा कलर आपके बालों के लिए सही रहेगा, इस मामले में जरा सी लापरवाही आपके अच्छे बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।
बालों को कलर करवाने से पहले आपको एलर्जी का भी ध्यान रखना चाहिए, कई बार कुछ कलर या डाई बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में यदि आपको अमोनियायुक्‍त डाई सूट न करें तो आप प्रोटीन युक्‍त डाई का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप हेयर एक्सपर्ट या ब्यूटी पार्लर में जाकर परामर्श भी ले सकते हैं।
हेयर कलर कराने वालों को कुछ समय बाद त्वचा संबंधी दिक्कतों जैसे बालों की कोमलता में कमी, बाल जल्दी सफेद होना आदि का भी साममा करना पड़ता है। हेयर कलर में मिला अधिक अमोनिया बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके सिर से सारे बाल भी गायब हो सकते हैं।
बालों को घर पर कलर करने के दौरान ब्रश और हाथों में दस्तानों का प्रयोग जरूर करें और अपनी आखों का खासतौर पर ध्यान रखें। यह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए पहली बार किसी अनुभवी या
प्रोफेशनल व्यक्ति से कलर करवाना चाहिए।
बालों को कलर करने से पहले उन्हें धोकर सुखा लें और बालों को कंघी के एक सिरे से उठाते हुए कलर करें। इससे आपके बालों के टूटने का खतरा कम रहेगा।
यदि आपकी दिनचर्या व्यस्त हैं तो आपको हल्‍का हेयर कलर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके बालों को ज्‍यादा नुकसान नहीं होगा।
साभार- आेनली माई हेल्थ डॉटकाम

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

सुंदरता के राज दादी मां के पास - अनामिका अनूप तिवारी

खूबसूरत स्वस्थ त्वचा की चाह किसे नहीं होती, चाहे स्त्री हो पुरुष खूबसूरत दिखने की चाह सबके अंदर होती है, महिलाएं हज़ारों रूपये ब्यूटी पार्लर और महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में खर्च कर देती है लेकिन फिर भी संतुष्ट नहीं होती, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से आप की त्वचा मुलायम, चमकदार और स्वस्थ हो सकती है।
"उबटन" सौंदर्य निखारने की सबसे प्राचीनतम विधि हैं, जिसे घरेलु स्त्रियों से लेकर रानी महारानियाँ भी अपनी सौंदर्य को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करती थी।
"उबटन" का नाम सुनते ही दादी नानी के बनाये उबटन की याद आ जाती है, पहले शादी ब्याह में एक दो महीने पहले ही होने वाली दुल्हन को उबटन लगाया जाता था जिससे की विवाह वाले दिन दुल्हन चाँद का प्रतिरूप लगे।
यह भी पढ़ें-
https://mainaparajita.blogspot.com/2018/09/blog-post_14.html
पीली सरसों या तिल का उबटन-सरसो का उबटन बहुत प्राचीन समय से चली आ रही है।

पीली सरसों या तिल को हलके आंच पर भून कर दूध के साथ पीस कर बारीक पेस्ट बना ले।

इस पेस्ट को चेहरे, हाथ एवं पैरों में लगायें सूखने पर हलके हाथों से छुड़ाये।
यह भी पढ़ें-
सरसो या तिल का उबटन- शुष्क त्वचा पर चमत्कारिक रूप से असर करता है, चेहरे की नमी बनाए रखता है और त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाये रखता है।
फूलों का उबटन- फूलों का उबटन प्राचीन समय में रानी महारानियोँ के लिए विशेष रूप से तैयार किये जाते थे।

इस उबटन को बनाने के लिए, गुलाब, गेंदे, लैवेंडर और पारिजात के फूलों को सुखा कर पाउडर बना लेते है।

इस मिश्रण को गुलाब जल, कच्चा दूध या दही के साथ पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाये सूखने पर चेहरें को ठंडे पानी से धो ले।

फूलों का उबटन विशेषतः मिश्रित त्वचा के लिए ज्यादा लाभकारी है। ये खुशबुदार उबटन चेहरे पर निखार के साथ कसाव भी लाती है, चेहरे के दाग धब्बों को भी दूर करने में सहायक है।
यह भी पढ़ें-
https://mainaparajita.blogspot.com/2018/08/blog-post_31.html
दही बेसन का उबटन- दही बेसन का उबटन भी दादी नानी के ज़माने से चली आ रही है।

दही, बेसन और हल्दी का गाढ़ा लेप बनाये उसमे 2/3 बुँदे तिल का तेल मिलाये और इस लेप को चेहरे और हाथ, पैरों पर लगाये सूखने पर उँगलियों की सहायता से मसल कर छुड़ा ले जिस से की त्वचा पूरी तरह से साफ़ हो जायें इसके बाद गुनगुने पानी से अच्छे से धो ले।

ये उबटन चेहरे को साफ, मुलायम और चमकदार बनाती है, चेहरे के दाग धब्बो को पूरी तरह से साफ़ कर त्वचा पर निखार लाती है।
संतरे और नींबू के छिलके का उबटन-यह उबटन हर प्रकार की त्वचा के लिए लाभकारी है।

ये उबटन चेहरे की झाई की समस्या, दाग, झुर्रियां और चेहरे पर आयी कालिमा को दूर करता है।

इसको बनाने के लिए संतरे और नींबू के छिलकों को धूप में सुखा ले, अच्छे से सुख जाने पर महीन पाउडर बना ले।

हर रोज़ इस मिश्रण को कच्चे दूध या गुलाब जल में पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाये सूखने पर हलके गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले।

इस उबटन को आप नियमित रूप से लगा सकती है, अगर त्वचा पर मुहांसे की समस्या है तो इस में नीम की पत्तियों को सुखा कर पावडर बनाये और फिर संतरे ,नींबू के मिश्रण में मिला कर लगाये।

उबटन स्नान करने से 1 घंटा पहले लगाये या फिर रात में सोने से पहले भी लगा सकते है।

उबटन का इस्तेमाल नियमित रूप से करने से त्वचा में निखार तो आता है त्वचा संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

साबुन की जगह उबटन को दे और बनाये खुद को खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा की मालकिन।
यह भी पढ़ें-

शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

जानें क्या है.. पेंसिल वाला नेट आर्ट .. प्रिया कालरा, नेल आर्ट विशेषज्ञ


सोशल मीडिया के प्रभाव में ब्यूटी ट्रेंड्स तेजी से बदल रहे हैं। एक ट्रेंड के प्रति दीवानगी बढ़ती है तो दूसरा शुरू हो जाता है। दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ते ही और अनूठे ट्रेंड की खोज शुरू हो जाती है। इसी तरह से अब एक से बढ़कर एक ट्रेंड सोशल मीडिया वॉल को घेरे रहते हैं। इन दिनों नेल आर्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रेनबो व जेल नेल आर्ट को छोड़कर युवतियां पेंसिल कलर नेल आर्ट को लेकर क्रेज दिखा रही हैं। इस तरह का नेल आर्ट कलरफुल टच देता है। ऐसे में माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन में यह नेल आर्ट काफी पसंद किया जाएगा।
 है क्या पेंसिल कलर नेल आर्ट
यह नेल आर्ट इस तरह से किया जाता है कि नाखून हूबहू पेंसिल कलर की तरह नजर आते हैं। नाखूनों पर इसी आकार में जेैल¨लग की जाती है और पेंसिल कलर से अलग अलग रंगों से इन्हें बाकायदा नोक देकर सजाया जाता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह के नेल आर्ट में कामकाज में असुविधा होती है लेकिन ट्रेंड परस्त लोग इसे खुशी खुशी अपना रहे हैं।
सोशल मीडिया से आया ट्रेंड इंस्टाग्राम पर आने वाला हर ट्रेंड कुछ ही पलों में लोगों को अपनी ओर आकर्षण में बांध लेता है। इस नेल आर्ट  ट्रेंड के साथ भी यही हुआ। रूस से आए इस ट्रेंड को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। यहां पर भी इस तरह के नेल आर्ट की मांग बढ़ गई,  जिसके बाद नेल आर्ट आर्टिस्ट इसे सीख रहे हैं।
खूबसूरत नेल आ‌र्ट्स के साथ साथ अब अनूठे नेल आर्ट को भी उतनी ही तवज्जो मिल रही है। उनके मुताबिक अब युवतियां इस तरह के नेल आर्ट की मांग कर रही हैं। पेंसिल कलर नेल आर्ट हो या फिर ज्वेलरी नेल आर्ट। हर तरह के डिजाइंस इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया से आ रहे हैं।
लोग इस तरह के डिजाइंस का डिमांड कर रहे हैं, क्योंकि युवा पूरी तरह से सोशल मीडिया के प्रभाव में जी रहे हैं और वहीं के डिजाइंस व ट्रेंड्स को पिक करते हैं। नेल आर्ट में भी लोग अनूठेपन की तलाश कर रहे हैं जिसको हम लोग पूरा करने की कोशिश भी कर रहे हैं।
मार्केट में सिंपल से लेकर, 4डी, 5डी हर तरह का नेल आर्ट है। इस साल ब्राइडल्स को नेल आर्ट अधिक पसंद रहा है। नेल एक्सटेंशन में एक्रेलिक जेल दो तरह से किए जाते हैं। इसे रेगुलर कराएं, ताकि नेचुरल नेल्स सही रहे। नेल एक्सटेंशन में एक्रेलिक की बजाए जेल को प्रेफर करें, क्योंकि इसे नेचुरल नेल्स को नुकसान नहीं होता।
यह भी पढ़ें
आंखाें के रंग जैसा आईलाइन
आईलाइनर से निखारें आंखाें की सुंदरता


शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

जैसा हाे आंखाें का रंग वैसा चुनें आईलाइनर- प्रत्यूषा नंदिनी

makeuptutorials.com
 आप हमेशा काले रंग के आई लाइनर का ही इस्तेमाल करती हैं? अगर हां, तो यह सही नहीं है, आप अपने आंखों के रंग के हिसाब से अलग-अलग आई लाइनरों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
1 हेजल कलर की आंखों के लिए
अगर आपकी आंखें हेजल हैं, तो ऐसे में आप आंखों को सुंदर बनाने के लिए इन पर ब्लैक कलर के आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो मैटेलिक गोल्ड आईलाइनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको किसी पार्टी में जाना है तो ऐसे में आप गोल्डन कलर के आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं, यह आपके लुक को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।
2 ब्राउन कलर की आंखों के लिए
ब्राउन आइज पर आप ब्लू कलर के आईलाइनर  का इस्तेमाल कर अपने लुक को आकर्षित बना सकती हैं। लेकिन अगर आप किसी ऑफिशल मीटिंग में जा रहीं हैं तो ऐसे में आप नैवी ब्लू कलर के आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
3 ग्रीन कलर की आंखों के लिए
अगर आपकी आंखों का रंग हरा है तो ऐसे में आपकी आंखें दुनिया में सबसे अलग है क्योंकि दुनिया में कम ही लोग ऐसे हैं जिनकी आंखों का हरा रंग होता है। अपनी ग्रीन आंखों पर पर्पल कलर के आईलाइनर  का इस्तेमाल कर सकती हैं।
4 ग्रे कलर की आंखों के लिए
अगर आपकी आंखों का रंग ग्रे है तो ऐसे में आप इस बात को जान लें कि आपकी आंखों का रंग सबसे अलग और सबसे सुंदर है। ऐसे में आप चाहे तो रेडिश ब्राउन आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आईलाइनर आपकी आंखों को एक अलग लुक देगा।

शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

आइलाइनर से आँखाें की सुंदरता निखारें - प्रत्यूषा नंदिनी

आंखों के भीतरी किनारे से आईलाइनर की 
पतली लाइनें शुरू करते हुए बाहरी कोने तक
 उसकी मोटाई बढ़ानी चाहिए. 


चेहरे के परफेक्ट मेकअप से किसी भी महिला को खूबसूरत बनाया जा सकता है, जिसमें आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक अच्छे आईलाइनर का उपयोग बेहद ही जरूरी है, क्योंकि आंखे ही हमारे चेहरे का सबसे सुंदर और महत्वपूर्ण अंग है। अधिकांश महिलाएं यह समझती हैं कि आईलाइनर केवल एक ही तरीके से लगाया जा सकता हैं, जो आंखों की पलक पर आईलाइनर को सीधी रेखा में लगाने जैसा हैं। दरअसल,आंखों की खूबसूरती के लिए आंखों की आकृति के अनुसार आईलाइनर लगाने का तरीका अपनाना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। तो आइए जानते हैं आंखों की आकृति के अनुसार आईलाइनर लगाने के तरीकों के बारे में।

. हुडेड (Hooded)-
यदि आपकी आंखों की आकृति हुडेड हैं, तो बिल्ली की आंखों जैसा आईलाइनर लगाएं। कोने में पतली और आंखों के बीच में मोटी आईलाइनर लगाएं। इससे आपकी आंखें बड़ी दिखेंगी।

वाइड सेट (Wide set)-

आंखों की ऐसी आकृति वाली महिलाएं विभिन्न प्रकार के आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें ऊपरी और निचली पलक को एक साथ लाकर, आंखों के बाहरी कोनों पर हल्का-सा आईलाइनर लगाना चाहिए। निचले आईलैशेस को आईलाइनर से कलर करना चाहिए। इस तरह आपकी आंखें खूबसूरत दिखेंगी।

डाउनटर्नड (नीचे की ओर झुकाव वाली आकृति) (Downturned)-

ऐसी महिलाएं जिनकी आंखों के बाहरी किनारे थोड़े से नीचे की ओर झुके हों, उन्हें आईलाइनर लगाते समय बाहरी किनारे पर आईलाइनर ऊपर की तरफ उठाते हुए लगाना चाहिए। इससे आपकी आंखें बड़ी और चमकदार दिखेंगी। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए निचले आईलैशेस में आईलाइनर लगाना चाहिए।

बादाम की तरह शेप (Almond shaped)-

ऐसे आकार की आंखों वाली महिलाआें को अपनी आंखों के अनुरूप आईलाइनर लगाना चाहिए। इसमें आंखों के भीतरी किनारे से आईलाइनर की पतली लाइनें शुरू करते हुए बाहरी कोने तक उसकी मोटाई बढ़ानी चाहिए।

डीप सेट (Deep set)-
इसमें आंखों के बाहरी किनारों से आईलाइनर लगाना शुरू करना चाहिए। इसके अलावा पलकों की सबसे ऊंची जगह से आईलाइनर लगाना शुरू करना भी अच्छा होता हैं। ऐसी आंखों में मोटा आईलाइनर नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा आंखें छोटी दिखेंगी।

अपटर्नड आंखें (ऊपर की ओर उठी हुई आंखें) (Upturned eyes)-

ऐसी आंखों वाली महिलाओं को ऊपरी और निचली पलकों में अंतर होता हैं। ऐसे में आप आंखों के बाहरी किनारों पर ऊपर की ओर उठती हुई आईलाइनर से लाइन खींचे और लोअर लैश पर हल्के हाथों से आईलाइनर लगाएं।

आईलाइनर लगाते समय बरतें ये सावधानियां

चेहरे की मेकअप के दौरान आंखों की सुंदरता के लिए महिलाएं प्रायः आईलाइनर का प्रयोग करती हैं। ये आईलाइनर लिक्विड फॉर्म में आते हैं। ऐसे करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होती हैं, अन्यथा इसके चेहरे पर फैल जाने का डर बना रहता हैं। जिससे चेहरे और आंखों का मेकअप खराब हो सकता हैं।

आईलाइनर लगाते समय की जानें वाली गलतियां –
कुछ महिलाएं मेकअप या आईलाइनर लगाने से पहले अपना चेहरा नहीं धोती हैं। जबकि कंसीलर और पाउडर लगाने से पहले आईलाइनर का प्रयोग करना भी गलत होता है। इससे आईलाइनर फैल सकता है।

आसान मेकअप के लिए आईलाइनर पेंसिल का प्रयोग करें –
बाज़ार में विभिन्न प्रकार के आईलाइनर मौजूद हैं। महिलाएं जैल आईलाइनर, ड्राई आईलाइनर, काजल स्टिक में से किसी एक का प्रयोग कर सकती हैं। इन सब से हट कर पेंसिल आईलाइनर से अपनी आंखों का मेकअप करना ज्यादा आसान होता हैं।

आईलाइनर को लीक आउट (फैलने) से रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके –

1. आई शैडो का प्रयोग (Set Your Eyeliner With Eyeshadow) –
पेंसिल आईलाइनर का प्रयोग करते समय पहले आई शैडो लगाएं। यह आईलाइनर को फैलने से रोकता हैं।आईलाइनर लगाने के लिए पतले ब्रश का उपयोग करें। इससे आईलाइनर एक समान रूप में दिखता है और चेहरे पर अतिरिक्त दाग-धब्बे नहीं लगते हैं।

2. कंसीलर का प्रयोग (Use A Concealer First) –
आंखों का मेकअप करने या आईलाइनर लगाने से पहले कंसीलर लगाना चाहिए। आपको अपनी आंखों के ऊपरी पलकों और भीतरी भागों में पहले कंसीलर लगाना चाहिए। इस तरह आईलाइनर नहीं फैलता हैं।

3. आईलाइनर पेंसिल का उपयोग (Use Eyeliner Pencil) –
वॉटर प्रूफ और जैल युक्त आईलाइनर पेंसिल आंखों के मेकअप के लिए अच्छी होती हैं, परन्तु जब आपके पास समय की कमी हो तो आप आईलाइनर पेंसिल का उपयोग कर सकती हैं। बस, प्रयोग से पहले आईलाइनर पेंसिल को सुखा लेना चाहिए।

4. ऑयली स्किन की सफाई (Prepare Your Skin Properly) –
कुछ महिलाओं के चेहरे की त्वचा ऑयली होती हैं, इसलिए यह जरुरी हो जाता हैं कि मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को साबुन, पानी से धोकर अच्छी तरह पोंछ लें। फिर मेकअप या आईलाइनर लगाएं।

5. अपनी पलकों पर मॉइस्चराइजर लगाने से बचें (Avoid Applying Moisturizer On Your Lids) –
चूंकि पलकें स्वभाविक रूप से ऑयली एवं चिकनी होती हैं। इसलिए चाहें चेहरे की त्वचा जैसी भी हो।आईलाइनर को फैलने से रोकने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करने से बचें।

6. फेस पाउडर का उपयोग करें (Use Face Powder) –

आंखों
सहित अपने चेहरे का मेकअप करने के बाद फेस पाउडर लगाएं। इससे आपकी आंखें और चेहरा खूबसूरत दिखने लगेगा।

7. सस्ते आईलाइनर का प्रयोग न करें (Don’t Go For Cheaper Ones) –
जब ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात आती हैं तो आपको इनकी क्वालिटी का खास ध्यान रखना चाहिए। सस्ते उत्पादों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आपको अच्छे क्वालिटी वाले ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही खरीदने चाहिए।

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

फूलाें सा चेहरा तेरा...-अनामिका अनूप तिवारी

प्राचीन काल में भारतीय नारी अपनी सौंदर्य को बढ़ाने और देखभाल के लिए प्रकृति पर निर्भर रहती थी, फूलों और प्रकृतिप्रदत्त चीज़ो से अपनी सौंदर्य की देखभाल करती थी प्रकृति के दिए ख़ज़ाने में ऐसे अनमोल फूल पत्तियां है जिससे आप आजमाए तो खुद को एक हसीन और स्वस्थ त्वचा की मालकिन बना सकत

गुलाब के फूल
गुलाब जल का नियमित रूप दिन में तीन से चार बार अपने चेहरे पर लगाये,पंद्रह मिनट तक रखे फिर ठंडे पानी से धो ले, अगर आप के पास किसी अच्छी कंपनी का गुलाबजल नहीं है तो गुलाब की पंखुड़ियों को साफ़ पानी में करीब तीस से चालीस मिनट तक उबाले फिर ठंडा कर के साफ़ बोतल में रखे।
गुलाब का फूल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, ईरानी और तुर्किश औरते अपनी सौंदर्य की देखरेख के लिए पूरी तरह से गुलाब जल पर निर्भर रहती है, आप भी आजमाए ये नायाब नुस्खा।
दही

दही चेहरे को बेदाग़ बनाने के लिए सर्वोत्तम उपाय है, दही में नींबू का रस मिला कर कुछ समय इसे फ़्रिज करे और उसके बाद धीरे धीरे अपनी उँगलियों की सहायता से चेहरे और गर्दन तक मालिश करते हुए लगायें करीब पंद्रह मिनट तक ऐसे करे फिर हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो ले।
दही में जिंक मौजूद होता है जो मुहांसों को दूर करने में सहायक होता है, दही में पाए जाने लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है दही त्वचा को डिटॉक्सिफाई करने के अलावा बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में बदलाव, कॉम्प्लेक्शन में सुधार और टैनिंग से बचाव करती है दही का प्रयोग करने से आप त्वचा संबंधी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती है।
शहद
शहद प्रकृति का दिया एक नायाब उपहार है। शहद को नमक के साथ मिक्स कर आप एक बेहतरीन स्क्रब तैयार कर सकती है जो आपकी त्वचा में एक नयी जान डाल देगा, शहद को नींबू रस के साथ मिक्स कर के अपने चेहरे पर लगाएं और ये पैक चेहरे पर धुप से होने वाली टैनिंग, रूखापन को दूर कर चेहरे पर एक खूबसूरत निखार ले आता है।

शहद, नींबू रस, बेसन और हल्दी को एक साथ मिक्स कर फेसपैक तैयार करे, सूखने तक चेहरे पर लगाये फिर ठन्डे पानी से धो ले हफ़्ते में दो से तीन बार ये प्रयोग करे। यह पैक चेहरे पर निखार तो लाएगा ही चेहरे के दाग धब्बों को भी दूर करता है।

ऑर्गेन ऑइल

ऑर्गेन ऑइल को हर रोज़ सुबह नहाने से पहले पांच मिनट मसाज़ करते हुए चेहरे पर लगाये फिर गर्म तौलिये को चेहरे पर रखें तौलिया जब ठंडा होने लगे तो हलके हाथों से चेहरे पर दबाव बनाते हुए हटायें और कुछ समय पश्चात नहाये।
ऑइल लगाते समय ये जांच आवश्यक है कि आप की त्वचा बहुत ज्यादा ऑइली ना हो।
ऑर्गेन ऑइल मार्केट में उपलब्ध हैं अगर आप को नहीं मिल रहा तो आप इसे घर पर तैयार कर सकती है।
एक जार में ऑरिगेनो की पत्तियां को बारीक़ काट कर या कूट कर डाले उसमे अपनी त्वचा के अनुकूल ऑलिव या बादाम का तेल डालें फिर जार को गर्म पानी के अंदर डाले, जिससे से तेल गर्म हो जाए, गर्म पानी से जार को निकाल ले दो तीन हफ्ते इस मिक्सचर को धुप में रखे फिर तेल को एक साफ़ जार में छान कर ठन्डे जगह पर रखे।
ये ऑइल प्रमुख रूप से आप की त्वचा से मुहांसे, कालापन, दाग धब्बे, असमय पड़ी झुर्रियों को दूर करता है।
प्राचीन काल में ग्रीक औरते ये ऑइल नियमित रूप से अपने चेहरे लगाती थी।
ये ऑइल सिर्फ चेहरे को ही एक जान नहीं देता बल्कि आप के बालों की समस्याएं जैसे बाल टूटने और डैंड्रफ की परेशानी से भी बचाता है।

लैवेंडर
लैवेंडर के फूल त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, लैवेंडर वाटर को चेहरे पर नियमित रूप से लगाने से मुहांसे तो दूर होते ही है साथ ही आप की त्वचा चमकदार, उजली और झुर्रियों को दूर करने का सबसे कारगर साबित होगी।आप को यहाँ लैवेंडर वाटर बनाने की आसान विधि बताते है।
मुट्ठी भर लैवेंडर के फूलों को सौ मिलीलीटर पानी में करीब दो से ढाई घंटे तक मध्यम आंच पर उबालें फिर उसे छान कर साफ़ जार में ठंडी जगह पर रखे।
लैवेंडर के सूखे फूल बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है लेकिन अच्छा होगा की आप ये फूल अपने घर एक छोटे गमले में उगाये इससे आप को ताजे फूल घर में ही मिल जाएंगे।

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

केले से आएगी बालों में चमक


www.mainaparajita.blogspot.com
 त्वचा और बालों में रूखापन आना आम समस्या है।  रूखेपन की वजह से डैंड्रफ, एग्जीमा आदि होने की संभावना होती है जिसकी वजह से बाल झड़ सकते हैं।  
जब सुंदरता की बात आती है तो निगाह चेहरे के साथ-साथ हमारे बालों की तरफ भी जाती है। हमारे बाल, हमारी त्वचा का भी महत्व है। यदि यह रूखे होते हैं तो हमारे बाल और हमारी त्वचा दोनों ही कांतिहीन हो जाते हैं। बालों की चमक को बनाए रखने के लिए हमें कुछ सावधानियों और कुछ उपाय अपनाने की जरूरत होती है।
बालों के लिए ब्लो ड्रायर  का इस्तेमाल कम से कम करें।
यदि ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने वाले हों तो कंडीशनर या हीट प्रोटेक्टिंग प्रोडक्ट का पहले इस्तेमाल करें।
जिन चीजों में अल्कोहल का कंटेट ज्यादा हो उन चीजों का इस्तेमाल न करें।
डैंड्रफ से बचाव के लिए स्कैल्प पर शिया, कोकोनट, आॅलिव या जोजोबा आॅयल की कुछ बूंदे अपनी हथेलियों पर लेकर बालों में लगा लें।   इसके अलावा आप सप्ताह में एक बार एंटी डैंड्रफ शैंपू भी लगा सकते हैं।
सर्दियों में  डैंड्रफ से बचाव के लिए डीप कंडीशनिंग हेयर स्पा ट्रीटमेंट लें।
शैंपू से पहले हाॅट आॅयल मसाज  नियमित रूप से करें।
डैमेज हुए बालों को अच्छी स्थिति में लाने के लिए शिया बटर या आॅरगन आॅयल प्रभावशाली है ।  जिस शैंपू और कंडीशनर में शिया बटर और आॅरगन आॅयल हो उनका इस्तेमाल सर्दियांे में जरूर करें।
घरेलू नुस्खों में केेले के अंदर दो चम्मच हनी और कुछ बूंदे आॅरगन आॅयल की मिलाकर पेस्ट बना लें और मास्क  की तरह बालों में लगाकर छोड़ दें और 30-40 मिनट बाद बालों को धो लें इससे बालों में चमक  आ जाएगी।


                                       खूबसूरती के लिए आजमाएं केला

केले में विटामिन सी, ए, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस व कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
ल्गातार कलरिंग और केमिकल्स से खराब हुए बालों को केले से ठीक किया जा सकता है।
फटी एडियों की समस्या के लिए भी केला फायदेमंद है। केले और नारियल के तेल को मिलाकर पैक बनाकर लगा दें।
मस्से होने पर केले के छिलके को उस जगह पर रगड़ें और रात भर के लिए छोड़ दें। दुबारा उस जगह पर मस्सा नहीं होगा।
दांत चमकाने के लिए केले के छिलके का प्रयोग करें।  ब्रश करने के बाद केले के छिलके को हर दिन दांत में रगड़ने से चमक आ जाती है।




Special Post

बारिश के माैसम में बात करेंगे फैशन की - डा. अनुजा भट्ट

रिमझिम फुहार हाे और पार्टी करने का मन हाे  खाने पीने का सब बंदोबस्त हाे ताे बस एक सवाल परेशान कर देता है । आज पहने क्या। ताे दाेस्ताें जब मा...