गुरुवार, 29 जुलाई 2021

5 WAYS OF ELEVATING YOUR HOME INTERIORS WITH FLORAL


While many are claiming that floral ambience décor is making a comeback in home interiors, we strongly feel that floral décor never went away or lost its charm;Like a timeless marvel, time and again, the florals have led the way to invigorating home spaces, adding new life to them. Be it the statement of singular floral pieces, or floral pattern furnishings, there’s so much you can do with them to power up your home with freshness and a new look.loral prints and patterns are highly versatile and can blend well with all sorts of home aesthetics. While the vintage floral charm is still a classic and a favourite amongst people who like minimalistic décor, the new-age, contemporary floral décor is all about having fun with prints, mix-matched patterns, quirky colours, and a lot more floral drama. 

So, with so much to choose from, here, we give you five stunning ways of decorating with floral prints, as per your taste and personal style so that you can spruce up your interiors with fresh floral motifs, myriad of hues, and breathtaking nature-inspired patterns. 

1.) FLORAL WALLPAPER & WALL ART

The way a floral print can revamp any given wall is just incredible. If you are looking for a vintage look, you can go for symmetrical detail floral print wallpaper for your wall.  For fresh bedroom decorating ideas, the back wall of your bed is ideal for a floral wallpaper or floral wall art. And, for living spaces, either you can go for a corner wall or the central wall, as per your preference and mood.

However, the colours and patterns that you choose when you are going for a floral wallpaper or wall art should complement your home décor and personal taste. So, if you are a maximalist person with a strong liking for dark solid colours, you can go for bold floral prints in deep colours. But, if you are more into minimalism, subdued patterns of wall art in pastel shades will suit you better.

2.) FLORAL FURNISHINGS

In floral decoration ideas, the easiest and super-affordable way to go about is through furnishings.

If you are going for floral bedroom décor, hand block printed floral bedsheets are classics that you simply cannot miss. You can supplement the floral touch with quilts, dohars, and other floral linens.

For living room and other spaces, you can experiment with floral cushion covers, table runners and mats, and even a floral rug to add that extra spice to your sofa sitting area. Again, the idea is to work around your personal choices when choosing the type and size of floral prints. Always go with something that you would love waking up to, after all, a home is your personal space and should exhibit your individual style, right?

Floral Furnishings

3.) FLORAL FIXTURES

If you are looking to totally spice up your home décor with floral prints and patterns, ingraining the flower-power in your upholstery, curtains, and blinds are some ways to embrace them. Also, this is one place where floral designs have surely made a deserving comeback. With contemporary modern floral prints and patterns, there are a lot of options available in floral sofa sets, dining table chairs, and curtains.

However, this being a permanent and long-term investment in florals, you should bear in mind a few important things like the type of floral print you want to use, the durability and feel of the fabric, the colour combinations, how it complements your other decor elements etc.

4.) THE SMALL TOUCHES OF FLORAL ACCESSORIES

For the minimalistic souls in you, who want to play it subtle can go for decorating with floral prints in the form of small elements, décor items, and other things. For example, having a few floral paintings stuck up on the wall can add that flavour of floral without it overpowering the place. Floral lighting is another accessory that would add a delicate touch to your home décor and enliven your space.

Floral table accessories, metal art items, mirrors, etc., can just add that right amount of vintage floral or contemporary floral elegance to your living spaces.

5.) INCORPORATE SOME BUNCH OF REAL FLORALS.

Now, the easiest and freshest way to work around floral is to go au-naturel. We mean why do you only need the prints and patterns of flowers when you can have them for real. Right? Include more plants in your home décor diet and see the wonders that it makes to enliven your ambience. Not only will it keep your home looking fresh as a daisy but having indoor plants can act as air-purifiers, mood relaxants, stress busters, too.

Apart from having some indoor plants, you can also have a variety of flower-blooming plants in your balcony, garden, or terrace garden. Trust us, they’ll just elevate your home style and your vibe!

Experiment. Experiment. Experiment.

If we had to give you one expert advice on home décor and incorporating various prints and patterns, be it floral or any other, we would just say that do not be afraid of trying new things. All of the points that we have mentioned above are your guide to incorporating floral in your homes.

However, all these points come with a couple of common considerations. One, do not go overboard with the floral décor elements, i.e., avoid cluttering your living spaces with just too many floral things at one time, because that’s the last thing you’ll want is an overcrowded home ambience.

Two, work around your individual preferences and aesthetic sense. Go with what your heart says and experiment with various floral prints and patterns and allow yourself to go with your imagination. After all, your home should be your personal style statement.

So, go ahead, find your floral fascinations and work around it and trust us it’ll all turn out good


रविवार, 25 जुलाई 2021

जनजीवन में बांस

 बांस मानव सभ्यता से जुड़ी प्राचीनतम सामग्रियों में से एक है। पूर्वोत्तर भारत में तो समूचा जीवन ही बांस पर आधारित होता है। 

मध्य भारत के आदिवासी क्षेत्रों में भी बांस एक मत्वपूर्ण प्राकृतिक सामग्री है जिसका प्रयोग अनेक प्रकार से किया जाता है। वास्तव में बांस के बिना ग्रामीण जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। खेत-खलिहान से लेकर घर-आंगन तक प्रत्येक काम में बांस से बनी चीजें प्रयुक्त की जाती हैं। घरेलू सामान, कृषि उपकरण से लेकर मछली पकड़ने तथा पक्षियों के शिकार तक के फंदे बांस से बनाये जाते हैं।fashionwithanuja

बांस, आदिवासी एवं ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। यह  केवल रहने के लिए झोपड़ी बनाने के काम ही नहीं आता है बल्कि दैनिक जीवन की प्रत्येक गतिविधि में इसका उपयोग होता है। इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए यहाँ  के गांवों में लोग अक्सर अपने घर के आस-पास बांस के झुरमुट उगाते हैं। छत्तीसगढ़ में देसी बांस के अनेक जंगल हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बांस की अपनी एक अहमियत है परन्तु बस्तर में इसकी हैसियत विशिष्ट है। यहाँ के मुरिया आदिवासियों ने बांस से बनाई गयी वस्तुओं को अतिरिक्त रूप से अलंकृत करने हेतु इसकी सतह को गर्म चाकू से जलाकर विभिन्न आकृतियां उकेरने की विशेष तकनीक का विकास किया है। वे अपने नृत्य-गानों में बांस से बनाई गई अनेक सज्जा सामग्री एवं वाद्यों का प्रयोग करते हैं, जिन्हें वे इसी तकनीक से अलंकृत करते हैं।fashionwithanuja

बांस से बनाइ जाने वाली अनेक वस्तुएं तो लोग स्वयं ही बना लेते हैं, परन्तु बांस से टोकरिया, सूपा, झांपी, कुमनी, चोरिया आदि बनाने वाले व्यवसायिक बांस शिल्पी समुदाय भी यहाँ कार्यरत हैं। तूरी, बसोर, कोड़ाकू एवं पारधी छत्तीसगढ़ के ऐसे व्यावसायिक समुदाय हैं जो बांस से उपयोगी वस्तुएँ बनाकर अपनी आजीविका चलते हैं। बस्तर क्षेत्र में यह कार्य पारधी लोग करते हैं। कोंडागांव कुछ दूरी पर स्थित गांव जोबा के नयापारा के रहने वाले बृजलाल पारधी और उनकी पत्नी सूरजबती पारधी इस इलाके के प्रसिद्ध बांस शिल्पी हैं।

बृजलाल पारधी कहते हैं पारधी समुदाय के लोग मुख्यतः बांस अथवा छींद (देसी खजूर) के पत्तों से चटाई बुनने और झाड़ू बनाने का काम करते हैं। छींद की पत्तिओं से चटाई बुनने का काम छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में अधिक होता है। बांस के काम के लिए अधिक औज़ारों की आवश्यकता नहीं पड़ती। लोहे से बनाई जाने वाली छुरी और कढरी वे लोहारों से बनवा लेते हैं। लकड़ी एवं बांस से बना अड्डा जिसे घोड़ी कहते हैं, ये खुद बना लेते हैं। यह अड्डा बांस की तीलियाँ एवं खिपचियाँ छीलने में काम आता है।fashionwithanuja

विभिन्न वस्तुएं बनाने के लिए बांस की विभिन्न मोटाई और चौड़ाई की तीलियाँ छीली जातीं हैं। बांस की पतली तीली सरई कहलाती है जबकि चौड़ी पट्टी को बिरला कहा जाता है। टोकरी अथवा सूपा के किनारे पर लगाई जाने वाली मोटी और मजबूत पट्टी फाता कहलाती है।

बस्तर की आम बोलचाल की हल्बी बोली में सामान्य टोकरी को टुकनी कहते हैं। माप और उपयोग के अनुरूप इन्हे टाकरा और दावड़ा भी कहा जाता है। मुर्गा-मुर्गी रखने वाली टोकरी यहाँ गोड़ा कहलाती है। इसके अतिरिक्त सूपा एवं विवाह के मौसम में पर्रा-बीजना भी बड़ी मात्रा में बनाये जाते हैं।

सामन्यतः शिल्पी स्वयं ही हाट बाज़ारों में जाकर अपना बनाया सामान बेचते हैं, परन्तु बस्तर के बांस शिल्पियों के साथ ऐसा नहीं है। यहाँ अधिकांश हाट बाज़ारों में बांस के बने सामान बिचोलोयों द्वारा बेचे जाते हैं। यह बिचौलिए बांस शिल्पियों से इकठ्ठा सामान थोक भाव में खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर हाट बाज़ारों में बेचते हैं।fashionwithanuja

छत्तीसगढ़ में बांस शिल्प के विकास के लिए बस्तर के परचनपाल में छत्तीसगढ़ हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा 1988 में शिल्पग्राम की स्थापना की गई थी। आदिवासी ग्रामीण शिल्पकारों की कला को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ में शिल्पग्राम स्थापित किए गए ताकि शिल्पकारों को प्रोत्साहन के साथ-साथ वो सारी सुविधाएं मिल सकें जिनसे वे अपनी आजीविका चला सकें और इस कला को जीवित भी रख सकें। बांस के नए सजावटी एवं उपयोगी उत्पाद बनाना सिखाने के लिए असम राज्य से मास्टर ट्रेनर भी बुलाए गए थे। अभी इस शिल्पग्राम में शिल्पकार बांस, लोहे, पत्थर, मिट्टी और सीशल क्राफ्ट से जुड़े काम करते हैं। यहाँ विकसित किये गए बांस के नए उत्पाद अधिकांशतः सरकारी मेलों एवं प्रदर्शनियों में बिकते हैं।

बांस उद्योग को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने बांस की खेती की योजना आरम्भ की है। बांस की खेती में लागत अन्य फसलों की अपेक्षा कम और आय ज्यादा है। बांस की खेती की कटाई तीसरे वर्ष में होगी। उसके बाद प्रति वर्ष कटाई होगी। किसानों को प्रति एकड़ अनुमानित 40 टन बांस प्रति वर्ष प्राप्त होगा जिससे किसानों की डेढ़ लाख की आमदनी होगी।

छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर में बांस को एक भोज्य पदार्थ की भांति खाया भी जाता है। बांस की नई कोमल शाखाएं खाने के काम आती हैं इन्हे यहाँ बास्ता कहा जाता है। बांस की खेती से उपजे बांस की बड़ी मात्रा में यहाँ खपत संभव है।

बस्तर में जो बांस की वस्तुएं प्रमुखता से प्रयोग में ले जाती हैं वह निम्न हैं -

टुकना -टुकनी

यह सबसे सामान्य एवं सबसे अधिक प्रयोग में ले जाने वाली टोकरी है। यह छोटे-बड़े अनेक आकारों में बनाई जाती है। इसे बांस की सीकों से बुना जाता है। जब यह छोटे अकार की होती है तब इसे टुकनी कहते हैं, जब इसका अकार बड़ा होता है तब इसे टुकना कहते हैं।

Tukna Tukni/टुकना टुकनी
टुकना टुकनी/ Tukna Tukni
टुकना टुकनी/ Tukna Tukni

झावाँ

यह एक मजबूत टोकरी होती है जो खेतों में मिट्टी ढोने के काम आती है।

गप्पा

यह एक बहुत छोटी टोकरी होती है जो गोंडिन देवी को चढ़ावे के तौर पर चढ़ाई जाती है।  इसमें महुआ के फल भी इकट्ठे किये जाते हैं।

गप्पा / Gappa

सूपा

यह धान और अन्य अनाज फटकने के काम आता है। इसे छोटा - बड़ा कई अकार का बनाया जाता है।

सूपा /Supa

चाप

महुआ के फल सूखने हेतु काम में लाते हैं।

चाप /Chaap

बिज बौनी

यह एक काफी छोटी टोकरी होती है जिसमें धान की पौध अथवा बौने के लिए बीज रखे जाते हैं। इसे किसान बीज बोते समय काम में लाते हैं।

डाली

यह बड़ी टोकरियां होती हैं जिसमे धान अथवा अन्य अनाज भर कर रखा जाता है।

ढालांगी

यह धान का भण्डारण  करके रखने के लिये बनाई जाने वाली यह बहुत बड़ी टोकरी है।

ढूठी

शिकार के बाद छोटी मछलिया रखने के लिए अथवा कोई पक्षी पकड़ने के बाद इसमें रखकर घर ले जाते हैं।

पर्रा-बिजना

यह बहुत छोटे अक्कर का हाथ पंखा और थाली जैस होता है। विवाह संस्कारों में इसका प्रयोग किया जाता है।

पर्रा बिजना /Parra Bijna

हाथ खांडा

यह भी छोटे आकर के पंखे जैसा होता है। विवाह संस्कारों में दूल्हा-दुल्हन को जब तेल लगाया जाता है तब वे इसे पकड़ते हैं ।

पाय मांडा

यह छोटी टोकरी होती है जिसमें दौनों पैर रखकर दूल्हा-दुल्हन विवाह मंडप में खड़े होते हैं।

पाय मांडा /Paay Manda

चुरकी

विवाह के समय दुल्हन इसमें धान भर कर खड़ी रहती है।

चुरकी /Churki

छतौड़ी

यह बरसात और धूप से बचने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला छाता है।

मूड़ा / खोमरी

इसे ओढ़कर किसान बरसात के  समय खेतों में काम करते हैं।

झाल / छारनी

यह उबले चावलों को पसाने के लिए काम में लाया जाता है।

झाल/छारनी /Jhaal/Chharni

झांपी

विवाह में दुल्हन के कपड़े इसमें रख कर दहेज़ स्वरुप दिए जाते हैं।

थापा

उथले पानी में मछली पकड़ने का उपकरण।

बिसड़

खेतों में भरे पानी में मछली पकड़ने का उपकरण।


खेतों में भरे पानी में मछली पकड़ने का उपकरण।

चोरिया

बहते नाले में मछली पकड़ने के काम आता है।

बांस के उपरोक्त पारम्परिक उत्पादों में से अनेक प्रचलन में हैं परन्तु कुछ अब प्रचलन में नहीं हैं।

शनिवार, 10 जुलाई 2021

सूजी से बनाए कचाैड़ी और ढाेकला- नीरा कुमार


www.mainaparajita.blogspot.in
सूजी से अब तक आपने हलवा बनाया होगा। या फिर ढोकला के लिए भी आपने सूजी का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सूजी से कचौड़ी बनाई है। सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है कि सूजी की मदद से भी कचौड़ी बन सकती है।
आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में सूजी मटर की कचौड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस तरह से बनी कचौड़ी बच्चों और बड़ों सबको पसंद आएगी। जानें रेसिपी-
सूजी मटर की कचौड़ी के लिए सामग्री

खोल के लिए
बारीक सूजी: 1 कप
मैदा: 1/4 कप
नमक: 1/2 टी स्पून
मोयन के लिए तेल: 2 टी स्पून
रिफाइंड ऑयल: तलने के लिए
भरावन के लिए
हरी मटर उबली हुई: 1 कप
आलू: 2 टेबल स्पून (उबालकर कद्दूकस किया हुआ)
सूखी धनिया: 1 टी स्पून (दरदरी कुटी हुई)
सौंफ: 1/2 टी स्पून (दरदरी कुटी हुई)
जीरा: 1/2 टी स्पून
पिसा गर्म मसाला: 1/2 टी स्पून
हींग पावडर: चुटकी भर
अमचूर पावडर: 1 टी स्पून
बारीक कटा हरा धनिया: 1 टेबल स्पून
रिफाइंड ऑयल: 2 टी स्पून
नमक-मिर्च: स्वादानुसार
विधि
सूजी और मैदा को मिक्स करें। उसमें नमक डालें और गर्म तेल का मोयन डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें।
आधा घंटा ढंक कर रखें। एक नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करके हींग जीरे का तड़का लगा कर कुटी सौंफ और धनिया डालें।
साथ ही उबली मटर को मसल कर डाल दें।
आलू का मिश्रण डालें, सभी मसाले डालकर भरावन तैयार कर लें। आटे को पुन: गूंथें।
छोटी-छोटी लोई लेकर हाथ से थपथपाएं और बीच में थोड़ा सा भरावन भरकर बंद कर दें। हाथ से थोड़ा फैलाएं।
मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक कचौड़ियां तलें। हरी चटनी के साथ सर्व करें

 सूजी का ढोकला 


सूजी का ढोकला बनाना बहुत आसान है। आज ही इसे नाश्ते के लिए बनाएं और ढोकला का मजा लें। इस तरीके से बनाया गया ढोकला बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएगा।

सूजी इंस्टेंट ढोकला के लिए सामग्री
सूजी: 1 कप
फेंटी हुई खट्टी दही: 1 कप
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 टी स्पून
पानी: 2 टेबल स्पून
रिफाइंड ऑयल: 1 टेबल स्पून
बेकिंग सोडा: 1 टी स्पून
नमक: 1 टी स्पून
दरदरी कुटी काली मिर्च: 1 टी स्पून
तड़के के लिए
रिफाइंड ऑयल: 1 टेबल स्पून
करी पत्ता: 10-12
हरी मिर्च: 2-3
हींग पावडर: चुटकी भर
राई: 1 टी स्पून
जीरा: 1 टी स्पून
हरी धनिया: सजाने के लिए (बारीक कटी हुई)
विधि
सूजी में दही, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, रिफाइंड ऑयल और नमक डालकर एक सार करें।
दस मिनट तक ढंक कर रख दें। सूजी फूलती है, इसलिए थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर मिश्रण ढोकले लायक करें।
इसमें बेकिंग सोडा डाल कर हल्के हाथों से चलाएं।

:यह भी पढ़े- तिल के लड्डू

ढोकला बनाने वाले बर्तन को रिफाइंड ऑयल लगाकर चिकना करके उसमें मिश्रण पलटें।
लगभग 10-15 मिनट भाप में पकाएं। चाकू डाल कर देखें, यदि पक गया हो तो ढोकले वाला बर्तन बाहर निकाल कर रखें।
दस मिनट बाद ढोकला प्लेट में निकालें। तेल में हींग, जीरा, करी पत्ता डाल कर तड़का तैयार करें और उसे ढोकले पर डाल दें।
मनचाहे टुकड़े काटें और चटनी के साथ सर्व करें।

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

टेबल रनर आपकी टेबल को बनाए रनर अप

 टेबल फर्नीचर का एक बहुत ही उपयोगी हिस्सा है जिसका उपयोग हम कई तरह से करते हैं। इसलिए उपयोग के अनुरूप ही विभिन्न प्रकार के टेबल बनाए जाते हैं जैसे रीडिंग टेबल,डाइनिंग टेबल, कंसोल टेबल, साइड टेबल, सेंटर टेबल, एक्सेंट टेबल, नाइटस्टैंड टेबल आदि।

   इसलिए टेबल को आकर्षक दिखना वैसे ही जरूरी है जैसे हम सब को। आजकल टेबल रनर एक विशिष्ट सजावटी सामान के विकल्प के रूप में पसंद किया जा रहा है। टेबल रनर लंबाई में होते हैं जो आमतौर पर टेबल के केंद्र में सजावटी सामान के रूप में रखे जाते हैं। यह मुख्य रूप से डाइनिंग टेबल और साइड टेबल के लिएउपयोग किया जाता है।

 टेबल रनर बनाने के लिए विशेष प्रकार के कपड़ेका उपयोग किया जाता है। जैसे कॉटन, लिनन, सिल्क, ऑर्गेना, सेक्विन मटीरियल, पॉलिएस्टर, विनाइल, केसमेंट, कॉट्स-वूल, जूट आदि। हमारे पास जयपुरी डिजाइन के  ब्लाक प्रिंट के रनर सेट उपलब्ध हैं। जिसमें आपको रनर सेट के अलावा मेट सेट और नैपकिन भी है। इसके अलावा हमारे पास डाइनिंग टेबल कवर नेपकिंस के साथ हैं।

टेबल रनर विभिन्न प्रकार के टेबल के लिए विभिन्न आकृतियों और डिजाइनों में बेचे जाते हैं जो घरेलू फर्नीचर का हिस्सा होते हैं। अधिकांश टेबल रनर आयताकार होते हैं और आमतौर पर टेबल के एक छोर से दूसरे छोर को छूते हैं। ये रनर या तो टेबल के अंत में समाप्त होते हैं या टेबल के किनारों से स्पिलओवर भी करते हैं।  कुछ आकृतियों और डिज़ाइनों में कपड़े की  लंबाई शामिल होती है लेकिन कुछ डिज़ाइन ऐसे होते हैं जो टेबल रनर शेप का हिस्सा होते हैं। इसमें टेपरिंग किनारों 
, त्रिकोणीय किनारों, टैसल्स और यहां तक कि अंडाकार किनारों और क्रोकेट लेस शैलियों शामिल हैं।


डिजाइन - टेबल रनर
टेबल रनर सजावटी आइटम हैं क्योंकि टेबल का काम टेबल को कवर करना और उन्हें सजावट का हिस्सा बनाना है। टेबल रनर्स की आवश्यकता सजावट के लिए हैचूंकि इंटीरियर डेकोर में पैटर्न और डिज़ाइन बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए रनर और भी खास हे जाते हैं। इसमें सादे मोनोक्रोमैटिक टेबल रनर, ज्यामितीय , चेक, पुष्प , परंपरागत प्रिंट, और आधुनिक प्रिंट भी शामिल हैं। रंग योजना को आमतौर पर कमरे के सजावट के साथ अच्छी तरह से देख लेना चाहिए।


आंतरिक सजावट आइटम
 आंतरिक सजावट केउद्देश्य के लिए सुंदर टेबल रनर की आवश्यकता होती है। टेबल रनर उपर्युक्त रंगों और डिज़ाइनों के कारण किसी भी कमरे के आंतरिक सजावट में जोड़ते हैं। क्रॉस-स्टिच, क्रॉचेट, टेटिंग लेस, सुईपॉइंट, ब्रोडरी एंगलाइज़, कटवर्क, पैचवर्क और शैडो वर्क जैसे टेबल रनर्स के अलावा प्रिंटेड टेबल आजकल फैशन में हैं।
 शोपीस और सेंटरपीस के लिए
 आपको टेबल पर टेबल रनर की आवश्यकता होती है जैसे डाइनिंग टेबल को टेबल पर विभिन्न प्रकार के शोपीस की आवश्यकता होती है। इसमें सुंदर फूलों के साथ फूलदान,  कैंडललाइट डिनर पार्टी के लिए मोमबत्तियों के साथ प्यारे कैंडल स्टैंड, सेंट्रेपीज़, फूलों के गुलदस्ते,  लालटेन, और ग्लास में मोमबत्तियाँ शामिल हैं जो डाइनिंग टेबल सेट के लुक में शामिल हैं.

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

फैशन में रफल्स डा अनुजा भट्ट


 

जर्मन में एक शब्द है रफेलन जिसका अर्थ है सिकुड़ना। रफल्स शब्द वहीं से निकला है। 17वीं शताब्दी का फैशन रफल्स वर्तमान फैशन में एक बड़ी हिट के सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।  

   ब्रिटिश काल में इसका उपयोग गले में पहनने वाले मफलर, टाई और आस्तीन के कफ में होता था। अब हमारे फैशन अन्वेषकों ने आधुनिक तरीके से इन रफल्स को फिर से स्थापित किया जो हमारे पारंपरिक परिधानों के साथ मिलकर और भी खूबसूरत हो गया है।

फ्लॉसी, फ्रिल, रफल्स से हम सब अपने आप को फेमिनिन महसूस कर सकते हैं,लेकिन इसके पीछे का इतिहास कुछ और भी है। रफ़ल की उत्पत्ति 15 वीं शताब्दी के दौरान जर्मनी में हुई जब सैनिकों ने अपनी आस्तीन को इस तरह खींच कर फाड़ दिया कि चर्र की आवाज आई। जहां से आस्तीन को फाड़ा गया था वहां कुछ घुमावदार और सिकुड़न सी दिखाई दी जिसे रफल्स कहा गया।


 बाद में ओक्साका में स्वदेशी महिलाओं द्वारा, राष्ट्रपतियों द्वारा और बहुत बाद में जेरी सीनफील्ड और रिहाना जैसी हस्तियों द्वारा इसे अपनाया गया। रफ़ल्स ने कॉस्ट्यूम डिज़ाइन में भी अपना परचम लहराया। नाटक के एतिहासिक पात्रों की वेशभूषा में इस डिजाइन का प्रयोग हुआ। संदर्भ के लिए आप शेक्सपीयर के नाटक देख सकते हैं।


इस तरह से रफल्स और रफल्स से मिलते जुलते फ्लिज़्स और फ्रिल्स - यह सब हमारे परिधानों में दिखने लगे। ब्लाउज, स्कर्ट और शर्ट सजावट के रूप में।

 यह कहना कि केवल संभ्रांत महिलाएं ही इस तरह के डिजाइन किए परिधान पहनती थीं सही नहीं होगा। बल्कि सैनिक और दरबारियो के कपड़ें में भी इस तरह का प्रयोग होता था। कहने का अर्थ यह है कि खास से आम तक सबके परिधानों में इसने अपनी जगह बनाई।

 अब बात करते हैं कुछ सिलेब्रिटी की।

 सबसे पहले बात आलिया भट्ट की।

आलिया भट्ट जिन्होंने रजिया, गलीबॉय, ब्रह्मास्त्र, कलंक, तख्त और सड़क 2 जैसी विभिन्न फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हमारा दिल चुरा लिया है। वह कभी भी अपने फैशन सेंस को दिखाने का मौका नहीं छोड़ती हैं।


 वह सब्यसाची की 20 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में प्रिंटेड रफ़ल साड़ी पहने हुए स्पॉट की गई। उनका सिग्नेचर लुक बेल्ट, न्यूड मेकअप, और पोनीटेल के साथ था।

शिल्पा शेट्टी ने स्टेटमेंट साड़ी को अपना सिग्नेचर स्टाइल बनाया । उनकी गुलाबी रफ़ल साड़ी को फैशन डिजाइनर रिद्धि मेहरा ने बनाया था। शिल्पा ने इसे लाल मनकों से सजे कोर्सेट शैली के ब्लाउज के साथ पहना था। चोकर, अंगूठियां और कंगन के साथ वह बहुत सुंदर लग रही थीं। इसके अलावा शिल्पा ने एक पन्ना जड़ित बेल्ट को भी कमर पर बांधा।


चित्रांगदा ने मिस इंडिया 2019 रेड कार्पेट पर फैशल डिजाइनर शिवान और नरेश के ब्लैक ऑर्गेना रफ्फल साड़ी में धूम मचाई।

बिना आस्तीन के हीरे जड़ित ब्लाउज को उन्होंने अपना सिगनेचर लुक बनाया। कमर पर हरे रंग का पन्ना जड़ी बेल्ट से वह और भी सुंदर लगी।

गुलाबी रफ़ल साड़ी में मौनी रॉय अपनी फिल्म रोमियो अकबर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आई।

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की ऑर्गेंजा ब्लैक रफल साड़ी पहनी।

निधि अग्रवाल ने टीच फॉर चेंज चैरिटी फैशन शो के इवेंट में फैशन डिजाइनर वरुण चक्किलम द्वारा कशीदाकारी स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज के साथ लाल रफ़ल साड़ी का चयन किया। पोल्की नेकलेस, न्यूट्रल मेकअप और लहराते बाल उनके लुक को बढ़ाते हैं।


शमिता ने डिजाइनर वरुण बहल की रफ़ल साड़ी को मोती चोकोर के साथ पहना तो दीपिका का अंदाज सबसे अलग था। वह पीले रंग की रफल साड़ी में टाई पहने हुए स्पाट की गई।


कपड़ों के हैं रंग निराले, कुछ चमकीले कुछ है सादे

 डा. अनुजा भट्ट

 जब भी हम कपड़ा खरीदने का मन बनाएं तो उससे पहले उसके बारे में जानकारी ले लें। आनलाइन शापिंग में आपके लिए यह बहुत जरूरी है।  क्योंकि यहां आप कपड़े को छूकर नहीं देख सकते। आपके पास फोटो का आप्शन है।

#https://www.facebook.com/APARAJITA-ORGANISATION-1447701708871014/


आज आपके लिए पेश कर रहा है फेब्रिक के बारे में जानकारियां...

आज हम फ्रेबिक के बारे में बात करेंगे।

बात की शुरूआत कॉटन से..

·            कॉटन( Cotton)

 जिसे हिंदी में सूती कहते हैं। यह कपास से बनाया जाता है। इस पौधें में रूई निकलती है जिससे सूत काता जाता है और इससे धागा बनता है । सूत से ही सूती शब्द बना है। यह हजारों सालों से उपयोग में लाया जा रहा है . सूती कपड़ा बहुत आरामदायक होता है .यह दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाला कपड़ा है . इसमें किसी केमिकल का उपयोग नहीं होता अतः स्किन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है . एलर्जी या रेशेज होने की संभावना बहुत कम होती है .

कई प्रकार के कपड़े जैसे कैलिको , डेनिम , ड्रिल , टेरी टोवलिंग . कैम्ब्रिक , गेबरडीन , पापलीन , वेलवेट आदि कॉटन से बनाये जाते हैं . इसके अलावा कॉटन के साथ अन्य फेब्रिक को मिलकर कॉटन ब्लेंड फेब्रिक जैसे कॉटन लिनन , कॉटन ट्वील , कॉटन जर्सी , कॉटन साटिन आदि कपड़े बनाये जाते हैं .

·          पोलीकॉटन ( Policotton)

यह प्राकृतिक कॉटन तथा सिंथेटिक पोलिस्टर यार्न को मिलाकर बनाया जाता है . कपड़े के उपयोग किये जाने के अनुसार कॉटन और पोलिस्टर की मात्रा में भारी फेरबदल हो सकता है . पोली कॉटन कपड़ा पतला और वजन में हल्का होता है और बहुत मजबूत होता है . ये लम्बे समय तक ख़राब नही होता .इस कपड़े में सूती कपड़े का आराम और सिंथेटिक कपड़े की मजबूती दोनों का लाभ मिल जाता है . इसके कुछ उदहारण में लिमा कॉटन , पोपलिन , मुस्लिन , पनामा , कैनवास आदि शामिल हैं ये कपड़े मजबूत होने के साथ ही इनमे जल्दी सिलवट नहीं पड़ती , हवा लगती है , इस पर इस्त्री करना आसान होता है , यह सिकुड़ता नहीं है , कॉटन से सस्ता होता है , ज्यादा बार धोया जा सकता है .

·          लिनन – Linen

अलसी के पौधे से मिलने वाला रेशा Fiber लिनन कहलाता है . इस फाइबर से बने कपड़े बहुत आरामदायक और मजबूत होते हैं . लचीलापन कम होने के कारण तह लगाकर बार बार इस्त्री करने से इसके रेशे टूट सकते है . लिनन से पहनने के कपड़ों के अलावा , कई प्रकार के उत्पाद बनाये जाते हैं जैसे परदे , सोफा कवर , जैकेट , टेबल क्लॉथ , बिस्तर और उसके कवर , तौलिये आदि .  इसका उपयोग जैकेट की आंतरिक परत के लिए भी किया जाता है, इसलिए नाम "अस्तर" है।

 

·         रेशम , सिल्क – Silk

सिल्क दुनिया का सबसे ज्यादा चमकीला और सुन्दर प्राकृतिक रेशा है . यह रेशम के कीड़े द्वारा बनाया जाता है . रेशम के धागे से कपड़े बनाना आसन नहीं है इसमें बहुत मेहनत लगती है इसलिए सिल्क से बने कपड़े बहुत महंगे होते हैं .सिल्क से बने कपड़े बहुत मुलायम , चमकदार और शाही होते हैं. रेशन का प्राकृतिक धागा हाइपो एलेर्जेनिक होता है यानि इसे पहनने से एलर्जी नहीं होती .सिल्क से बने कई फेब्रिक जैसे शिफोन , जोर्जट , ओर्गेन्जा , टसर , क्रेप , साटिन आदि दुनिया भर में बहुत पसंद किये जाते हैं . सिल्क से कपड़े दिखने में मुलायम भले ही हों लेकिन मजबूती मे कम नहीं होते हैं .

 

·         क्रेप – Crep

क्रेप शब्द फ्रेंच भाषा में क्रीपर से बना है जिसका मतलब सिलवट वाला होता है . क्रेप कपड़ा की विशेषता यही होती है कि इसकी सतह खुरदरी होती है . छूने पर यह कपड़ा दानेदार महसूस होता है ।यह किसी भी फाइबर से बना हों सकता है  अगर सिल्क से बना हो तो इसे क्रेप सिल्क कहते हैं और यदि कॉटन से बना हो तो इसे कॉटन क्रेप कहते है . सिल्क से बना क्रेप चमकदार होता है . क्रेप प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों तरह के धागों से बनाया जा सकता है . पोलिस्टर क्रेप बहुत कॉमन है और बहुत किफायती भी है .सिंथेटिक क्रेप की देखभाल अपेक्षाकृत आसान होती है . इसमें जल्दी से सिलवटें नहीं पड़ती इसलिए पहनना आसान होता है वजन में यह हल्का होता है इससे बने कपडे बहुत पसंद किये जाते हैं . क्रेप कपड़े का उपयोग कपड़े बनाने के लिए किया जा सकता है, जैसे  सूट, ब्लाउज, पैंट, और बहुत कुछ। Crêpe घर की सजावट में  जैसे पर्दे और तकिए के कवर के लिए भी इसका उपयोग होता है ।

 

·         लाईक्रा – Licra

यह कपड़ा इलास्टेन नामक मेटेरिअल से बना होता है जो इन्सान द्वारा विकसित किया गया कृत्रिम फाइबर है . इलास्टेन को spandx के नाम से भी जाना जाता है . इससे स्पोर्ट्स वेयर , स्विम वेयर . अंडर गारमेंट्स आदि बनाये जाते हैं .

इसे कितनी भी बार खींचें यह लौटकर पुनः अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाता है . यह वजन में हल्का , मुलायम और चिकनी सतह वाला होता है . इसे किसी अन्य रेशे के साथ मिलाकर कपड़ा बनाया जा सकता है . यह धूप , पसीने या डीटरजेंट से ख़राब नहीं होता है

उपयोग के हिसाब से लाईक्रा की मात्रा कम या ज्यादा करके कपडे बनाये जाते हैं . बाजार में लाइक्रा के नाम से बिकने वाले फैशनेबल कपड़ों में लाइक्रा की मात्रा सिर्फ 2 – 3 % ही होती है . स्पोर्ट्स वेयर बनाने के लिए लाईक्रा की मात्रा 25 – 30 % तक रखी जाती है

·            पोलिस्टर – Polyester

पोलिस्टर एक मानव निर्मित सिंथेटिक फाइबर है जो कोयला और पेट्रोलियम जैसे पेट्रोकेमिकल से बनाया जाता है ।यह कपड़ा बहुत मजबूत और नर्म होता है . इसमें जल्दी सिलवटें नहीं पड़ती . इसे दूसरे रेशे के साथ बुना जा सकता है. इन कपड़ों में ना तो हवा लगती है और ना ही इनमे सोखने की ताकत होती है . ये कपड़े पहनने से असहज और चिपचिपा महसूस होता है . जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उन्हें यह कपड़ा पहनने से एलर्जी हो सकती है . इसके अलावा यह कपड़ा तुरंत आग पकड़ लेता है . रसोई घर में ये कपड़े पहनना सुरक्षित नहीं होता है .

 

 

·          रेयोन या विस्कोस – Reyon Viscose

रेयान को ही विस्कोस भी कहते हैं . यह फेब्रिक सेल्युलोस फाइबर से बनता है जो लकड़ी में पाया जाता है . रेयान सस्ता , नर्म , हवा पास होने वाला , किसी दूसरे रेशे के साथ बुना जा सकने वाला , और आसानी से रंग चढ़ाये जा सकने वाला फेब्रिक है . इसे ड्राई क्लीन करवाना पड़ता है क्योकि धोने से यह ख़राब हो जाता है .

यह खिंच कर ढीला हो जाता है और वापस अपनी अवस्था में नहीं आता कपड़ा बहुत मजबूत नहीं होता और गीला होने से कमजोर हो जाता है . परदे या होम फर्निशिंग में काम नहीं आता . दाग धब्बे जल्दी लग जाते हैं .

दूसरे रेशे के साथ मिलाकर बनाया कपड़ा सस्ता पड़ने के कारण इसका  बहुत  उपयोग होता है .विस्कोस(Viscose) विस्कोस एक अर्ध-सिंथेटिक प्रकार का रेयान फैब्रिक है जो लकड़ी के गूदे से बना होता है, जो रेशम के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है। यह रेशम जैसा कपड़ा है और यह आकर्षक है इसका उपयोग कपड़ों की वस्तुओं जैसे कि ब्लाउज, कपड़े और जैकेट के लिए किया जाता है, और कालीन बनाने के लिए भी।

 

·          वेलवेट – Velvet

यह विशेष प्रकार की बुनाई से बनाया गया कपडा होता है जिसमे एक विशेष प्रकार का शाही लुक आता है . यह किसी विशेष रेशे से नहीं बनता बल्कि यह कपड़ा बनाने का एक तरीका है . अलग कपड़े के उपयोग किये जाने से इसे अलग नाम से पुकारा जाता है जैसे मार्बल वेलवेट , शिमर , प्लश , कॉटन वेलवेट , ब्रोकेड वेलवेट , क्रश्ड वेलवेट आदि

यह प्राकृतिक रेशे जैसे कॉटन , वूल , लिनन , रेशम तथा कृत्रिम रेशे जैसे रेयोन , पोलिस्टर आदि किसी से भी बनाया जा सकता है . यह सर्दी के मौसम में अच्छा रहता है क्योकि इसकी मोटाई अधिक होती है .पहनने के कपड़ों के अलावा वेलवेट से तकिया कवर , सोफा कवर , पर्दे आदि भी बनाये जाते हैं जो बहुत अच्छा look देते हैं . इसलिए दुनिया भर में बहुत पसंद किये जाते हैं . वेलवेट के गुण उसे बनाने में प्रयुक्त रेशे पर निर्भर होते है .

 

·          जोर्जट – Georgette

यह नायलॉन और पोलिस्टर को मिलाकर बनाया जाता है . महिलाओं को यह बहुत पसंद आता है क्योंकि यह हल्का , नर्म होता है और शानदार दीखता है . पहले इसे सिल्क से बनाया जाता था लेकिन अब सभी प्रकार के रेशे से बनाया जाता है . यह कम चमकीला होता है सामान्यतया चटक रंग में नहीं होता है , थोड़ा खिंच सकता है . यह यार्न में ट्विस्ट डालकर बनाया जाता है . यह एक प्रकार का क्रेप है ।

 

·          शिफोन – Chiffon

पहले शिफोन सिल्क से बनाया जाता था अब नायलोन तथा पॉलिस्टर से भी बनाया जाता है . पोलिस्टर शिफोन आने के बाद यह किफायती और मजबूत होने से बहुत लोकप्रिय हो गया है . यह कपडा पारदर्शक होता है . डेलिकेट होने के कारण इसे धोते वक्त ध्यान रखना पड़ता है . इसे ड्राई क्लीन करवाना अच्छा रहता है . यह नाजुक होने के कारण जल्दी उघड़ सकता है , यह जोर्जट से ज्यादा नर्म और चमकदार होता है .शिफॉन इतना फिसलता है कि सिलाई करना मुश्किल हो जाता है। कुछ टेलर कपड़ा सिलने के लिए कागज लगाते हैं ताकि सिलाई सही तरीके से हो सके . बाद में ध्यान से कागज निकाल दिया जाता है

 

·          कैनवस canvas

एक सादा-बुना कपड़ा है जो आमतौर पर भारी सूती धागे से बना होता है और कुछ हद तक, लिनन यार्न से। कैनवस कपड़े टिकाऊ, मजबूत होते हैं। सिंथेटिक फाइबर के साथ कपास सम्मिश्रण करके, कैनवास पानी प्रतिरोधी या यहां तक कि जलरोधी बन सकता है, जिससे यह एक आउटडोर कपड़े बन सकता है।  कैनवस एक अत्यंत टिकाऊ सादा-बुना कपड़ा है जिसका उपयोग नाव की पाल, टेंट, मार्के, बैकपैक्स, शेल्टर बनाने के लिए किया जाता है, तेल चित्रकला के लिए एक सहायक के रूप में और अन्य वस्तुओं के लिए, जिसके लिए एबंट की आवश्यकता होती है, साथ ही हैंडबैग, जैकेट और जूते।

 

·          कश्मीरी kasmeri / मेरिनो ऊन(Merino Wool)

एक प्रकार का ऊन का कपड़ा है जिसे कश्मीरी बकरियों और पश्मीना बकरियों से बनाया जाता है। कश्मीरी एक प्राकृतिक फाइबर है जो अपने अत्यंत नरम अहसास के लिए जाना जाता है। तंतु बहुत महीन और नाजुक होते हैं, स्पर्श करने पर एक रेशमी कपड़े की तरह महसूस होता है।  अक्सर कश्मीरी को ऊन के मिश्रण में बनाया जाता है और अन्य प्रकार के ऊन के साथ मिलाया जाता है, जैसे मेरिनो। मेरिनो ऊन एक प्रकार का ऊन है जो मेरिनो भेड़ के कोट से इकट्ठा किया जाता है। मेरिनो ऊन को एक शानदार फाइबर माना जाता है और इसका उपयोग अक्सर मोजे और बाहरी कपड़ों के लिए किया जाता है।

·           जर्सी (Jersey)

एक नरम स्ट्रेचबल बुना हुआ कपड़ा है जो मूल रूप से ऊन से बनाया गया था। आज कपास, कपास मिश्रणों और सिंथेटिक फाइबर से भी जर्सी बनाई जाती है। स्वेटशर्ट या बेड शीट  बनाने में इसका उपयोग होता है।

 

·          शनील sanel

शनील का कपड़ा नरम  होता है। यह भी एक बुना हुआ कपड़ा है जो विभिन्न प्रकार के विभिन्न रेशों से बनाया जा सकता है, जिसमें कपास, रेशम, ऊन और रेयान शामिल हैं।

 

·          दमस्क(Damask)

एक प्रतिवर्ती, जेकक्वार्ड-पैटर्न वाला कपड़ा है, जिसका अर्थ है कि पैटर्न कपड़े पर बुना हुआ है,  यह प्रिंट में भी बनता है । कपड़े का डिज़ाइन बुनाई के माध्यम से बनाया गया है, जो दो अलग-अलग बुनाई तकनीकों का एक संयोजन है। दमस्क पैटर्न या तो बहु-रंगीन या एकल रंग का हो सकता है। रेशम, लिनन, कपास, ऊन, या सिंथेटिक फाइबर, जैसे रेयान जैसे विभिन्न वस्त्रों से कई प्रकार के दमस्क बनाए जा सकते हैं।

·          गिंगहम(Gingham)

एक सूती कपड़ा है, जिसे एक चेक पैटर्न बनाने के लिए एक सादी बुनाई का उपयोग किया जाता है। गिंगहैम आमतौर पर दो-रंग का पैटर्न है,  लाल और सफेद या नीला और सफेद ।  पैटर्न विभिन्न आकारों में आ सकते हैं। Gingham पैटर्न प्रतिवर्ती है और दोनों तरफ समान दिखाई देता है। इसकी कम लागत और उत्पादन में आसानी के कारण गिंघम एक लोकप्रिय कपड़ा है।

 

·          साटन(Satin)

साटन बुनाई एक लोचदार, चमकदार, मुलायम कपड़ा  है। साटन कपड़ा एक तरफ नरम, चमकदार और दूसकी तरफ सादा। यह साटन बुनाई तकनीक का एक परिणाम है।

 

·          स्वेड(Suede)

एक प्रकार का चमड़ा है जिसे जानवरों की खाल के नीचे से बनाया जाता है, जो इसे नरम सतह देता है। स्वेड आमतौर पर भेड़ के बच्चे से बनाया जाता है, लेकिन यह अन्य प्रकार के जानवरों से भी बनाया जाता है, जिसमें बकरी, सुअर, बछड़े, और हिरण शामिल हैं। इसका उपयोग जूते, जैकेट और सहायक उपकरण के लिए किया जाता है, जैसे बेल्ट और बैग।

 

·         तफ़ता(Taffeta)

एक  सादा बुना हुआ कपड़ा है, जो रेशम के अलावा पॉलिएस्टर, नायलॉन, एसीटेट या अन्य सिंथेटिक फाइबर के साथ भी बुना जा सकता है। तफ़ता कपड़े में आमतौर पर चमक होती है।  तफ़ता वजन में हल्का है इससे अस्तर कपड़ा बनता है।

 

·         (Toile) टॉइल

यह शब्द फ्रेंच का है। जिसका मलब है फ्रैब्रिक। यह  एक विशिष्ट प्रकार का लिनन है जो एक एक रंग में  बनता है आमतौर पर काले, नीले, या लाल रंग में। यद्यपि शब्द टॉइल का मतलब फ्रेंच में फैब्रिक है,  1700 के दशक में फ्रांस में इसने लोकप्रियता हासिल की। टॉयल डिज़ाइन गैर-फैब्रिक आइटम जैसे वॉलपेपर और फाइन चाइना के लिए लोकप्रिय हैं।  सका उपयोग भी घर की सजावट के लिए होता है।

 

·          ट्वीड(Tweed)

एक मोटा बुना हुआ कपड़ा होता है जिसे आमतौर पर ऊन से बनाया जाता है। एक सादे बुनाई या टवील बुनाई का उपयोग करके इसे बुना जा सकता है। यह एक अत्यंत गर्म,  मोटा और सख्त होता है। ऊन के ट्वीड को अक्सर  विभिन्न रंगों के धागों का उपयोग करके बुना जाता है। ट्वीड सूट और जैकेट के लिए बहुत लोकप्रिय है,  शिकारी लोग इस तरह के कपड़े को बहुत पसंद करते थे।

 

·          टवील(Twill)

टवील तीन प्रमुख प्रकार के कपड़ा बुना जाता है। कपड़े अपारदर्शी, मोटा और टिकाऊ है। ट्विल कपड़े शायद ही कभी  प्रिंट होते हैं, हालांकि कई रंगों के यार्न का उपयोग ट्वीड और हाउंडस्टूथ जैसे डिजाइनों को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।  इसका उपयोग डेनिम,  और बेड लिनेन के लिए किया जाता है।

 

 

·          मलमल(Muslin)

मलमल एक ढीला-ढाला सूती कपड़ा है। यह सादे बुनाई तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है, जिसका अर्थ है कि एक एकल यार्न यार्न बारी-बारी से और एक ही ताना यार्न के नीचे।

 

·         25) ऑर्गेज़ा Organza

मूल रूप से रेशम से बनाया गया था।  सिंथेटिक फाइबर, मुख्य रूप से पॉलिएस्टर और नायलॉन से भी बनाया जा सकता है। ऑर्गेना को पूरे कपड़े में बहुत छोटे छेद ही उसकी विशेषता है,  ऑर्गेज़ा शादी के गाउन बनाने के लिए बेहद लोकप्रिय है, क्योंकि  इसमें एक झिलमिलाहट का अहसास होता है।

 

·         26) लेस(Lace)

फीता यार्न या धागे से बना एक नाजुक कपड़ा है, जो विभिन्न तरीकों  से बनाया जाता है मूल रूप से रेशम और लिनन से बनाया गया था, लेकिन आज सूती धागे और सिंथेटिक फाइबर दोनों का उपयोग किया जाता है। फीता एक सजावटी कपड़ा है जिसका उपयोग घर की सजावट की वस्तुओं को उभारने के लिए किया जाता है।

 

·         27) चमड़ा(Leather)

जिसे जानवरों की खाल या खाल से बनाया जाता है और अलग-अलग तरह के जानवरों और विभिन्न उपचार तकनीकों के परिणामस्वरूप अलग-अलग चमड़े निकलते हैं। जबकि काउहेड चमड़े के लिए उपयोग की जाने वाली सबसे लोकप्रिय पशु त्वचा है, जिसमें लगभग 65 प्रतिशत चमड़े का उत्पादन होता है, लगभग किसी भी जानवर को चमड़े में बनाया जा सकता है, मगरमच्छ से लेकर सूअर तक। चमड़ा एक टिकाऊ, शिकन प्रतिरोधी कपड़े है, और यह जानवरों के प्रकार, ग्रेड और उपचार के आधार पर कई अलग-अलग लग रहा है और महसूस कर सकता है।

·         28) मॉडल(Modal)

मोडल फैब्रिक एक अर्ध-सिंथेटिक फैब्रिक है जो पेड़ के गूदे से बना होता है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कपड़ों के लिए किया जाता है, जैसे अंडरवियर और पजामा, और घरेलू सामान, जैसे चादर और तौलिया। मोडल रेयान का एक रूप है, हालांकि यह रेयॉन की तुलना में थोड़ा अधिक टिकाऊ और लचीला है। मोडल को अक्सर कपास और स्पैन्डेक्स जैसे अन्य फाइबर के साथ मिश्रित किया जाता है। मोडल को एक नरम कपड़ा माना जाता है जो विस्कोस की तुलना में अधिक महंगा है।

·          शान्तांग (Shantung)

चीन के शेडोंग प्रांत में बनने वाला यह कपड़ा ऐतिहासिक रूप से रेशमी है। यह डुपियोनी के समान है। शान्तांग का उपयोग अक्सर दुल्हन के गाउन के लिए किया जाता है।

Special Post

लंदन फोर्ट वैष्णव भक्तों और अन्यारी देवी का क्या है रिश्ता

  25 जून ,गुरूवार, एकादशी .दूसरा मासिक एक माह पहले आज ही के दिन मैंने अपने पापा पर स्मृति लेख लिखा था। जिसे आप सभी ने पढ़ा और मुझे इसे जारी ...