बॉटम शीट (Bottom Sheet / Fitted Sheet): यह बिस्तर की सबसे निचली परत होती है जो सीधे गद्दे (Mattress) को ढकती है। यह इलास्टिक वाली (Fitted) या साधारण चारों कोनों को मोड़कर बिछाई जाने वाली चादर हो सकती है। आप सीधे इसी के ऊपर लेटते हैं।
टॉप शीट को बॉटम शीट के ऊपर और कम्फर्टर या भारी कंबल के नीचे बिछाया जाता है। सोते समय आप बॉटम शीट पर लेटते हैं और टॉप शीट को अपने ऊपर ओढ़ते हैं, जिसके ऊपर आपका मुख्य कंबल या कम्फर्टर होता है।
अब बात फायदे की करें तो सफ़ाई और हाइजीन के लिए यह बहुत जरूरी है। कम्फर्टर, दुवेट या भारी कंबलों को बार-बार धोना मुश्किल होता है और इससे वे खराब भी हो सकते हैं। टॉप शीट आपके शरीर के पसीने और तेल को भारी कंबलों तक पहुँचने से रोकती है। कम्फर्टर के बजाय हल्की टॉप शीट को हर हफ्ते आसानी से धोया जा सकता है। यह आपके शरीर के तापमान को बी नियंत्रित करती है। गर्मियों के दिनों में या एसी (AC) रूम में जब कंबल ओढ़ने पर बहुत ज़्यादा गर्मी लगती है, तब आप कंबल को हटाकर सिर्फ हल्की और हवादार टॉप शीट ओढ़कर आराम से सो सकते हैं।
स्मार्ट कस्टमर बनें। बेडशीट खरीदने जा रहे हैं तो ये टिप्स आपके लिए..
कपड़े का प्रकार
बॉटम शीट
मुख्य उपयोग
गद्दे को ढकने के लिए, जिसके ऊपर आप लेटते हैं
स्थान (बिस्तर पर कहाँ होता है)
सीधे गद्दे के ऊपर
कपड़े का प्रकार
टॉप शीट
मुख्य उपयोग
शरीर को ढकने और कम्फर्टर को गंदा होने से बचाने के लिए
स्थान (बिस्तर पर कहाँ होता है)
बेड शीट के ऊपर
कपड़े का प्रकार
बेड कवर
मुख्य उपयोग
बिस्तर को सजाने और धूल-मिट्टी से बचाने के लिए
स्थान
दिन के समय सबसे ऊपर (सोते समय हटा दिया जाता है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो हमारे ब्लॉग को शेयर करें । फेसबुक पर हमारे समूह से जुड़े। Vageesha club global haat.