रविवार, 12 फ़रवरी 2017

घर का आंगन दिखे सबसे सुंदर- डॉ. अनुजा भट्ट


 घर के आंगन में बैठते समयहमें अहसास होता है कि यह भी घर का एक खास हिस्सा है फिर क्यों हम इसकी साजसज्जा पर ध्यान नहीं देते। आस पास लगे पौधे, फूल इसकी सजावट को और ज्यादा बढ़ाते हैं। फिर अगर इसका फर्श भी आकर्षक हो तो कहना ही क्या? जब हम फर्श के डिजाइन देखते हैं तो हमेशा दुविधा में रहते हैं कि कौन सा डिजाइन चुनें। या  हमें लगता हैं कि यह हमारे बजट में भी है या नहीं तीसरी बात हमको नए डिजाइन के बारे में जानकारी भी नहीं होती। फिर जब हमने घर नया बनवाया है तो फिर उसके  सबसे महतवपूर्ण हिस्से की अनदेखी क्यों करें। अधिकांश घरों में तो यह प्रवेश द्रार ही होता है। पर यह जरूरी नहीं, पिछवाड़े भी घर का आंगन होता है।
 आज के दौर में घर के बाहरी हिस्से के फर्श  के लिए भी कई तरह के विकल्प हैं। कंकरीट फ्लोर, स्टोन फ्लोर, सीमेंट की टाइल्स, ईंट फ्लोर, स्लेेट फ्लोर आदि। फर्श के ये नए नमूने आज के मार्डन घरों में  देखे जा सकते हैं। ये ऐसे उहाहरण है जो घर के आंगन में प्रयोग किए जाते हैं।  लेकिन हमें यह निश्चित करना  पड़ेगा कि हम  किस तरह का फर्श चुनें। पहला यह जानने का कोशिश करें कि कौन सा फर्श ज्यादा समय तक टिका रहेगा। क्योंकि इस जगह पर बारिश- धूप का असर सबसे ज्यादा होता है। और इसके खराब होने का सबसे ज्यादा अंदेशा भी होता है।  यहां पर ऐसे फर्श की जरूरत है जिस पर मौसम का असर न पड़े और  जिसमेंं फिसलन न हो। अमूमन  बारीश के समय  फिसलने का डर बना रहता है। यह ध्यान देना जरूरी है कि आंगन   कितनी जगह में है? फर्श बनवाने  के खर्च  के लिए यह सबसे पहले जानना जरूरी है। इसका साइज जानने के बाद ही आप  प्लान बनाएं।  ईंट से बना फर्श देखने में सुंदर लगता  है बशर्ते वह बहुत सुंदरता और सलीके से लगाई गई हों। यह गर्मी- बारिश और फिसलन से दूर करता है। आप अपनी कल्पनाशक्ति से ईंट से बहुत  बेहतरीन डिजाइन बना सकते हैं। आजकल कई रंगों की ईंटे आ रही है जो देखने में बहुत सुंदर लगती हैं। पत्थर भी आउटडोर प्लोरिंग के लिए अच्छा विकल्प हैं। आप अपने मन पसंद पत्थर को चुन कर भी अपनी सृजनात्मकता का परिचय दे सकते हैं।  पत्थर में भी कई रंग हैं जैसे नीला पत्थर ,लाल पत्थर, इसके अलावा स्लेट।

स्लेट फर्श ज्यादा समय तक चलता है और इसमें दरारे नहीं आ पाती। इन सभी विकल्पों मे स्टोन फर्श ही सबसे अच्छा है। पेबली फ्लोर टाइल्स भी एक अच्छा विकल्प हैं यह कई रंगों और साइज में आसानी से मिल जाते हैं। जो कंपनियां टाइल्स बेचती हैं उनके पास कई तरह के डिजाइन रहते हैं। उनको देखकर भी मनपसंद चुन सकते हैं। पेबली फ्लोर की कीमत बाजर में सबसे कम है। कंकरीट फ्लोर भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। यहां पर भी कई तरह के रंग आपको मिल सकते हैं। आंगन भी आपके घर के अन्य कमरों का तरह ही है इसीलिए इसकी अनदेखी न करें।

special post

कुमाऊंनी भाषा के कबीर रहीम की जोड़ी डा. अनुजा भट्ट

   हल्द्वानी जो मेरे बाबुल का घर है जिसकी खिड़की पर खड़े होकर मैंने जिंदगी को सामने से गुजरते देखा है, जिसकी दीवारों पर मैंने भी कभी एबीसी़डी ...