मुख्य दरवाजे से बाहर निकलकर उस पुराने सूप को मां घर की सीमा से दूर रख देती या विसर्जित कर देती। इसके पश्चात हाथ-पैर धोकर घर के भीतर आती है और देहरी पर बने लक्ष्मी पदचिह्नों के पास घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की आरती करती।
ऐसे कई पर्व हैं जिनके आधार पर मैं कह सकती हूं कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति प्रकृति, कृषि और जीवन से जुड़ी है। यहां सुख-समृद्धि के स्वागत और दरिद्रता (आलस्य व अभाव) को दूर करने के लिए लोक पर्व हैं, जिसे कुमाऊंनी और गढ़वाली लोक भाषा में 'दलिद्दर खेदण' (दरिद्र खेदना) और 'भुइयां कढण' कहा जाता है। अलग-अलग प्रदेशों में यह अलग अलग समय पर मनाया जाता है। कहीं-कहीं यह दीपावली की अगली भोर के बाद संपन्न होता है तो कहीं दीपावली के ग्यारह दिन बाद। इस दिन हरिबोधिनी एकादशी भी होती है, जिसे देवोत्थान कहते हैं। इसके बारे में आप इस लिंक में जाकर पढ़ सकते हैं।
देवोत्थान एकादशी
इससे पहले आता है चातुर्मास।अगर आप चातुर्मास के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर जाएं
चातुर्मास
पूजा में सूप का प्रयोग क्यों?
पूजा में सूप का प्रयोग क्यों?
सूप मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का प्रतीक है ।
किसी भी मांगलिक कार्य या पर्व में सूप को कोरा रखना अशुभ माना जाता है। इसलिए महिलाएं लाल मिट्टी (गेरू) से सूप को लीपकर उस पर भिगोए हुए कच्चे चावल के घोल (बिस्वार या पिस्यार) से पारंपरिक ऐपण बनाती हैं। रिंगाल या बांस से बने अनाज साफ करने वाले सूप (छजला या सूपा) को मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का रूप माना जाता है।सूप का अग्र (भीतरी) भाग: इसमें माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए लक्ष्मी चौकी (षट्कोण यंत्र), अष्टदल कमल, वसुधारा (खड़ी रेखाएं) और भीतर की ओर आते हुए लक्ष्मी पौ (पदचिह्न) बनाए जाते हैं, जो धन-धान्य और सुख-समृद्धि की निरंतरता का प्रतीक हैं।
सूप का पिछला (बाहरी) भाग: इसमें आलस्य और दरिद्रता के प्रतीक 'भुइयां' की एक मानवाकृति बनाई जाती है, जिसका मुख घर से बाहर की ओर जाता हुआ दर्शाया जाता है।
इस परंपरा के पीछे छिपे वैज्ञानिक और सामाजिक कारण
देवउठनी एकादशी (इगास) को भगवान विष्णु चार मास की योगनिद्रा से जागते हैं और कार्तिक मास में पहाड़ों में नई फसल (धान, मंडुआ, झंगोरा) कटकर घर आती है, जो आर्थिक अभाव की समाप्ति का प्रतीक है।
वैज्ञानिक रूप से, मानसून की नमी के कारण बांस के पुराने सूप में फफूंद या कीड़े लगने का खतरा रहता है, जिसका इस रस्म के बहाने स्वच्छतापूर्वक निस्तारण हो जाता है। वहीं, नए सूप पर लगाया जाने वाला गेरू एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक का काम करता है। मनोवैज्ञानिक रूप से, 'दरिद्र' हमारे भीतर छिपे आलस्य का प्रतीक है, जिसे भोर में सूप की ध्वनि के साथ त्यागकर परिश्रम और सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत किया जाता है।

आपको यह ब्लॉग कैसा लगा, जरूर बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें